हजारीबाग में बड़ा बस हादसा : सिवाने पुल से नीचे गिरी बस, 5 की मौत

Edited By:  |
hajaribagh me bada bus hadsa hajaribagh me bada bus hadsa

हजारीबाग : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है झारखण्ड के हजारीबाग से जहां टाटीझरिया के सिवाने पुल के पास भीषण सडक हादसा हो गया है। वहीँ स्थानीय लोगों की सहायता से राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

मामला हजारीबाग के टाटीझरिया इलाके का है जहां अनियंत्रित होकर एक बस सिवाने पुल से नीचे गिर गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। जानकारी मिल रही है कि यह बस गिरिडीह से रांची जा रही थी तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 52 यात्री सवार थे। जिनमे 5 की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि मरनेवालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।


Copy