PATNA : बिहार में BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन अब तेज हो गया है। पटना के गर्दनीबाग में लगातार 11 दिनों तक प्रदर्शन करने के बाद अब 12वें दिन BPSC अभ्यर्थियों का महाजुटान गांधी मैदान में हो रहा है। दरअसल, शनिवार को 11वें दिन प्रशांत किशोर भी छात्रों के आंदोलन में शामिल होने गर्दनीबाग पहुंचे थे और उन्होंने ही रविवार को 12वें दिन पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे छात्र संसद का आयोजन करने का एलान किया था।

पटना के गांधी मैदान में BPSC अभ्यर्थियों का महाजुटान

प्रशांत किशोर की इस घोषणा के बाद अब पटना के गांधी मैदान में छात्रों का महाजुटान होने लगा है। प्रशांत किशोर ने कहा था कि छात्र और शिक्षाविद मिलकर तय करेंगे कि आंदोलन को आगे कैसे बढ़ाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आंदोलन का नेतृत्व छात्र करेंगे जबकि वे उनकी पूरी ताकत से समर्थन करेंगे। छात्र संसद के लिए रविवार दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया, जिसके बाद अब गांधी मैदान में BPSC अभ्यर्थियों का महाजुटान होने लगा है।

पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद के लिए BPSC अभ्यर्थियों का महाजुटान, बोले DM - प्रदर्शन की नहीं है इजाजत, होगी कार्रवाई

हालांकि, जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में इस आयोजन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रशासन ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि गांधी मूर्ति के नीचे प्रदर्शन करना नियमों का उल्लंघन होगा। डीएम ने कहा कि अनुमति के लिए प्रमंडलीय आयुक्त को आवेदन देना जरूरी है लेकिन इसके बिना आयोजन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद के लिए BPSC अभ्यर्थियों का महाजुटान, बोले DM - प्रदर्शन की नहीं है इजाजत, होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों को लगातार विरोधी पार्टियों का समर्थन भी मिल रहा है।