गया वासियों को मिली बड़ी सौगात : केंद्रीय और राज्य मंत्रियों ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, पढ़े पूरी खबर

Edited By:  |
Reported By:
gaya wasiyon ko mili badi saugaat gaya wasiyon ko mili badi saugaat

गया : खबर है गया से जहां नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कराए गए योजनाओं का उद्घाटन केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया है। इस दौरान लगभग एक सौ करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बने योजनाओं की सौगात गया वासियों को समर्पित की गई। इससे शहरवासियों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने संयुक्त रूप से गया शहर के पहासवर मोड़ के समीप लगभग 2 करोड़ की लागत से बने राजेंद्र प्रसाद चिल्ड्रन पार्क का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इसके अलावा शहर के नई गोदाम मोड़ से पीर मंसूर मोड़ तक लगभग 3 करोड़ की राशि से किए गए सड़क चौड़ीकरण, किरण सिनेमा हॉल से कठोकर तालाब मोहल्ला तक लगभग 3 करोड़ की राशि से कराए गए सड़क चौड़ीकरण, नादरगंज मोहला से चोपड़ा एजेंसी होते हुए फल्गु नदी तक लगभग 2 करोड़ की राशि से कराए गए नाला निर्माण का उद्घाटन, श्मशान घाट स्थित लगभग 6 करोड़ की राशि से कराए गए अत्याधुनिक शवदाह गृह का उद्घाटन, नैली गांव के समीप स्थित नगर निगम के डंपिंग यार्ड में लगभग 30 करोड़ों की राशि से बनाए गए वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का उद्घाटन, शहर के ब्रह्मसरोवर में लगभग 4 करोड़ की राशि से बनाए गए लेजर-शो, लाइट एंड साउंड सिस्टम का विधिवत उद्घाटन किया गया। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा शहर को बड़ी सौगात दी गई है। इससे गयवासियोको कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आज लगभग 100 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया गया है। निश्चित रूप से गया वासियों के लिए यह बहुत बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हृदय योजना, बिहार सरकार एवं गया नगर निगम की स्वनिधि से कई योजनाओं का आज उद्घाटन किया गया है। इसका लाभ शहर वासियों को मिलेगा साथ ही शहर का विकास भी होगा।

वही बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज विभिन्न योजनाओं की सौगात गयावासियों को दी गई है। केंद्र सरकार के शहरी विकास योजना एवं बिहार सरकार के नगर आवास विभाग की तरफ से भी कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। जिसका लाभ शहर वासियों को मिलेगा। गयाजी मोक्ष और ज्ञान की भूमि है। इसकी महत्ता को देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में इसका विकास जरूरी था। हमारा यह सतत प्रयास है कि गया को पर्यटन के क्षेत्र में हर तरह से बढ़ावा मिले। ताकि इसकी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पहचान है वह बनी रहे।

इस दौरान लघु सिंचाई एवं अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री संतोष कुमार सुमन, गया के मेयर गणेश पासवान, उप मेयर मोहन श्रीवास्तव, संतोष सिंह, दिलीप यादव, संगीता चंद्रा सहित आरके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Copy