गणतंत्र दिवस पर जश्न : हाईकोर्ट परिसर में चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने किया ध्वजारोहण, तमाम गणमान्य हुए शामिल
पटना: देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा. इस अवसर पर पटना हाईकोर्ट परिसर में चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय गान गाया गया. इसके बाद चीफ जस्टिस सभी गणमान्य अतिथियों,एडवोकेट,अधिकारियों व रजिस्ट्री के कर्मचारियों से मुलाक़ात की.
77वें गणतंत्र दिवस समारोह हाईकोर्ट के पश्चिमी लॉन में मनाया गया. इस मुख्य समारोह में तमाम अतिथि,एडवोकेट, रजिस्ट्री के अधिकारी सहित कई गणमान्य शामिल हुए. वहीं, इस मौके पर पूर्व जज अपनी पत्नी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए.
अधिवक्ता पश्चिमी लॉन के दक्षिणी भाग-2 में अपना स्थान ग्रहण किया. रजिस्ट्री के कर्मचारी और अधिकारी अपनी पत्नि के साथ पश्चिमी लॉन के उत्तरी भाग में स्थान ग्रहण किया.
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.पुनः राष्ट्रगान के बाद गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ. वहीं,बिहार राज्य बार कॉउन्सिल परिसर में साढ़े दस बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. बिहार राज्य बार कॉउन्सिल के अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता रमाकांत शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण,बिहार राज्य बार कॉउन्सिल के सदस्य,अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे।





