छेड़खानी के बाद दुर्गा बन गई महिला : गढवा मे बीच सड़क पर डॉक्टर साहब की कर दी पिटाई


गढ़वा-इलाज कराने आई महिला के साथ छेड़खानी करना डॉक्टर साहब का मंहगा पड़ गया और महिला ने सरेआम डॉक्टर साहब की पिटाई कर दी..यह मामला झारखंड के गढ़वा का है और इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला गढवा जिले के रमना थाना क्षेत्र का है।वायरल वीडियो में महिला से पिट रहे व्यक्ति पेशे से ग्रामीण चिकित्सक श्याम सुंदर प्रसाद है।इनके यहां एक महिला इलाज कराने गई तो चिकित्सक साहब महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। बस फिर क्या था महिला ने इस घटना की बात अपने घर मे परिजनों को बताई। परिजन तुरंत वँहा पहुँच कर चिकित्सक को खोजने लगे।रमना सड़क पर चिकित्सक के मिलने के बाद पहले तो खूब हंगामा किया उसके बाद पीड़ित महिला ने जमकर चिकित्सक के साथ धुनाई कर दी।
पिटाई के बाद महिला ने श्याम सुन्दर प्रसाद नामक चिकित्सक पर छेड़छाड़ करने बच्चा जबरन छीनने का प्रयास करने तथा मोबाइल और पैसा लुटने का आरोप लगाते हुए रमना थाना पुलिस को लिखित आवेदन भी दी है. विदित हो कि पीड़ित महिला और चिकित्सक के बीच एनएच 75 सड़क के किनारे श्री सीताराम मानस मंदिर के निकट मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शिकायत के बाद रमना पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।