रब ने बना दी जोड़ी : बिहारी छोरे पर आया विदेशी हसीना का दिल, शादी रचाने सात समंदर पार से पहुंची बिहार

Edited By:  |
Reported By:
 Foreign girl arrived from across the seven seas to marry a Bihari boy  Foreign girl arrived from across the seven seas to marry a Bihari boy

MOTIHARI :"सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गयी..."। जी हां, आपलोगों ने ये गाना खूब सुना होगा लेकिन आज इसी गाने की तर्ज पर एक विदेशी हसीना अपना सबकुछ छोड़कर बिहार आयी है। दरसअल, इंडोनेशिया की छोरी का बिहार के छोरे पर दिल आ गया है, जिसके बाद फिरंगी महिला ने पूरे रीति-रिवाज के साथ बिहारी छोरे का दामन थाम लिया है। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

रब ने बना दी जोड़ी

ये पूरा मामला बिहार के मोतिहारी का है, जहां इंडोनेशिया की लड़की को पढ़ाई के दौरान पूर्वी चंपारण के युवक से प्यार हुआ और एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधने की कसमें खा ली। हुआ भी कुछ ऐसा ही..अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर एक दूजे के हो गये हैं।

पहले क़ानूनी तौर पर इंडोनेशिया में दोनों ने शादी की। फिर पूर्वी चंपारण जिला के पताही थाना क्षेत्र स्थित परसौनी कपूर स्थित लड़के के गांव आकर युवती ने भारतीय रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की है। आपको बता दें कि वर और वधू दोनों ताइवान में एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मिले। फिर दोनों में प्यार हो गया। दुल्हन इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा प्रोविंस स्थित सिबोरोगबोरोगा की रहने वाली सोइल्लीना मेनाक सिलाबन है तो वहीं, दूल्हा पूर्वी चंपारण जिले के पताही के परसौनी कपूर गांव का रहने वाले अखिलेश कुमार सिंह का पुत्र हर्षवर्धन कुमार है।

बिहारी छोरे पर आया विदेशी हसीना का दिल

दोनों की शादी के गवाह गांव के अलावा अगल-बगल के क्षेत्र के लोग भी बने। इस शादी के बाद दुल्हन सोइल्लीना ने भारतीय कल्चर को बहुत अच्छा बताया। दूल्हा हर्षवर्धन कुमार ने अपने बारे में बताया कि वह ताइवान में पोस्ट डॉक्टोरल साइंटिस्ट के रुप में कार्य कर रहा था। वहीं, पर सोइल्लीना ग्लोबल फाइनेंस में एमएस कर रही थी। इसी बीच दोनों की मुलाकातें हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों की नजदीकियां प्यार में बदल गई।

फिर क्या था। दोनों ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालो को दी लेकिन शुरुआत में परिवार वालों की तरफ से हामी नहीं भरी गई लेकिन वक्त के अनुसार बाद में समझाने पर दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। इस बीच वर्ष 2018 से लेकर मार्च 2021 तक दोनों ताइवान में रहे। फिर मार्च 2021 में भारत लौट आए और जयपुर स्थित एलएनएम आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बना और दोनों ने विगत मार्च 2023 में पहले इंडोनेशिया में शादी की। फिर अपने गांव आकर भारतीय रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की है।

शादी रचाने सात समंदर पार से पहुंची बिहार

दूल्हे ने बताया कि सोइल्लीना को हिंदू कल्चर और रीति रिवाज से परिचित कराना चाहता था इसलिए हिंदू रीति रिवाज से भी मैंने शादी की। यहां के रीति रिवाज का अनुभव कर वह काफी खुश हैं। उसने काफी सहयोग भी किया।

वहीं, दुल्हन सोइल्लीना मेनाक सिलाबन ने बताया कि भारत का कल्चर और यहां के लोग काफी अच्छे हैं। हिंदी मैं समझ नहीं पाती हूं। कोई कोई शब्द थोड़ा-थोड़ा समझती हूं। बहरहाल, इस वैवाहिक कार्यक्रम में जिनको न्योता मिला, वे भी पहुंचे थे और जिन लोगों को जानकारी मिली कि विदेश की लड़की गांव में बिहारी लड़के से शादी रचा रही है तो वे भी बिन बुलाए मेहमान की तौर पर पहुंचे। सभी लोगों ने इस शादी में जश्न मनाया और दूल्हे-दुल्हन को खूब आशीर्वाद दिया ।


Copy