

सोमवार, 21 सितंबर 2026
Live
मोतिहारी- एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां देर रात एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दिया गया । घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर लगे फोर व्हीलर को आग के हवाले कर दिया ।वही घटनां की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और हंगामे को शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालो को सौप दिया लेकिन परिवार वाले और शहर के लोग आक्रोशित इतना हैं कि शव को शहर के गांधी चौक पर रख कर हंगामा कर रहे है । मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है और लोगों को समझाने में जुटी हुई है ।आपको बता दे की शहर के बनियापट्टी मुहाला मे देर रात में एक युवक को बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दिया,मृत युवक राजन कुमार है। वही चाकू मारने वाला युवक है सोनरपट्टी के राजा सिंह। राजा सिंह का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।घटना के बाद एसपी ने राजा सिंह की गिरफ्तारी के लिए किया SIT का गठन किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने राजा सिंह की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपया के इनाम की घोषणा भी किया है बावजूद इसके लोग सड़क पर शव रख कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
MOTIHARI : जन सुराज अभियान के नेता प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोतिहारी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर खुलकर बात की। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर उनकी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो वे राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी में जो भी चुनाव लड़ना चाहता है, वह पार्टी कार्यालय में आवेदन दे रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत उनके लिए राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने का आवेदन दिया गया है। अब इस पर अंतिम फैसला पार्टी ही करेगी और वह पार्टी के निर्णय के अनुसार आगे बढ़ेंगे।शराबबंदी कानून पर बड़ा बयानप्रशांत किशोर ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो एक घंटे के अंदर शराबबंदी कानून को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में शराबबंदी एक दिखावा बनकर रह गई है और इस कानून से गरीबों का शोषण हो रहा है, जबकि अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।गौरतलब है कि बिहार में राघोपुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गढ़ मानी जाती है। यह सीट वर्तमान में तेजस्वी यादव के पास है, जो राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी हैं। अगर प्रशांत किशोर इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो यह मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है।अब देखना होगा कि जन सुराज पार्टी प्रशांत किशोर को राघोपुर से टिकट देती है या नहीं और बिहार की राजनीति में उनके इस ऐलान का क्या असर पड़ता है।
MOTIHARI : सोशल मीडिया पर इन दिनों मोतिहारी में पदस्थापित एक महिला दारोगा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। "तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ...जिंदगी में पहली बार हुआ" गाने पर बनाई गई उनकी रील चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह महिला दारोगा पहाड़पुर थाना में पदस्थापित हैं और उन्होंने ड्यूटी के दौरान वर्दी में यह रील बनाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हलचलपुलिस प्रशासन के नियमों के अनुसार ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने की अनुमति नहीं होती। इस मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि "वीडियो की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी। पहले भी आदेश दिया गया है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त नहीं रह सकते।"वर्दी में रील्स बनाना पड़ा भारी!, बिहार के मोतिहारी में पदस्थापित एक महिला दारोगा का वीडियो वायरल, मचा बवाल, एसपी ने दे दिए जांच के आदेश ...... #BiharPolice #mahiladaroga #महिलादारोगा #रील्स #socialmedia #Bihar pic.twitter.com/z58lPPZj0v— PRASOON PANDEY (@prsnpandey007) February 27, 2025पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामलेयह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर सुर्खियों में आ चुके हैं लेकिन यह मामला इसलिए गंभीर हो गया क्योंकि महिला दारोगा ने वर्दी में ही रील बनाई और उसे सार्वजनिक किया।अब क्या होगी कार्रवाई?माना जा रहा है कि इस मामले में महिला दारोगा को नोटिस जारी किया जा सकता है या अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। पुलिस प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि आगे से कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बचें और अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। अब देखना होगा कि इस मामले में महिला दारोगा पर क्या कार्रवाई होती है और पुलिस प्रशासन इसे किस तरह से नियंत्रित करता है।
MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोतिहारी पुलिस ने जमीन कारोबारी कृष्णा सहनी हत्याकांड का खुलासा किया है। मोतिहारी पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्णा सहनी हत्याकांड का खुलासागोलू कुमार के खिलाफ नगर थाने में तीन मामले पहले से ही दर्ज हैं। बताया जाता है कि जमीन कारोबार में पैसे के लेनदेन में कृष्णा साहनी की हत्या उसके साथ रहने वाले तीन लोगों ने की है। पुलिस ने गोलू कुमार को पिस्टल, हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।मोतिहारी पुलिस ने शार्प शूटर को दबोचावहीं, दो अन्य आरोपियों के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है। मोतिहारी एसपी शिवम धाकड़ ने कहा कि कृष्णा साहनी की हत्या जमीन के कारोबार और पैसे के लेनदेन को लेकर हुई है। वहीं, पुलिस ने वैज्ञानिक और व्यावहारिक अनुसंधान के बाद अपराधी को गिरफ्तार किया है।वहीं, दो अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
MOTIHARI : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। मोतिहारी के पकड़ी दयाल में एक निजी अस्पताल के उद्घटान के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मंत्री मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी यादव पर तीखा पलटवार किया है।'तेजस्वी की पार्टी हो चुकी है बंजर'तेजस्वी यादव के उस बयान पर मंगल पाण्डेय ने तीखा हमला बोला है, जिसमें तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि कि 20 वर्ष में बिहार की भूमि बंजर हो चुकी है, अब यहां के लोग नए बीज लगाएंगे। तेजस्वी के इस बयान पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि तेजस्वी की पार्टी ही बंजर हो चुकी है क्योंकि पूरा परिवार बेल पर है और गठबंधन में भी विवाद चल रहा है। ऐसे में वे सत्ता में आने वाले नहीं हैं और यह बात उनको समझ में अगर नहीं आ रही है तो कौन समझाए।नेता प्रतिपक्ष पर मंत्री मंगल पाण्डेय का तीखा पलटवारस्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने एक और बात कही कि आगामी 10 से 12 दिनों में स्वास्थ्य विभाग में लगभग 43 हजार नियुक्ति होने जा रही है। साथ ही बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका दिलाया जाएगा
MOTIHARI : एक दुखद खबर सामने आ रही है कि महाकुंभ से लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया है। जी हां, कुम्भ स्नान कर दिल्ली लौट रहे बच्चे समेत पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले सभी पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया के रहने वाले थे। आपको बता दें कि मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया निवासी ओमप्रकाश आर्या और उनकी पत्नी पूर्णिमा अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ दिल्ली में रहते थे। 26 जनवरी को वे अपनी कार से प्रयागराज कुंभ स्नान करने आए। फिर स्नान करने के बाद वापस दिल्ली लौटने के दौरान हाइवे पर उनकी कार कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई और उल्टी दिशा में दूसरे रोड पर पहुंच गई। उसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हुई और कार के परखच्चे उड़ गए, जिसमें पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गयी है। फिलहाल उनके सगे संबंधी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बॉडी को मोतिहारी लाने की प्रक्रिया हो रही है। वहीं, इनके घर का माहौल गमगीन है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक की भतीजी का कहना है कि चाचा दिल्ली में रहते थे और कुंभ से लौटने के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक की भाभी नीलू देवी ने रो-रोकर कहा कि मेरे देवर की मौत सड़क हादसे में हुई है।
MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से ज्यादा कीमत की लगभग 5 क्विंटल गांजा को जब्त है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर छितौनी इलाके में की गई है। दरअसल, मोतिहारी पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नशे की बड़ी खेप (गांजा ) नेपाल से मोतिहारी के रास्ते गोपालगंज की ओर ले जाया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर एमपी नंबर तेल के टैंकर को रोका लेकिन पुलिस को देखते ही ट्रक चालक भागने की फिराक में था।इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर टैंकर को जब्त कर लिया। साथ ही ड्राइवर, खलासी और तस्कर सहित तीन को गिरफ्तार किया है। जब टैंकर की तलाशी ली गई तो तक़रीबन 500 किलो से ज्यादा गांजा को पुलिस ने बरामद किया, जिसका बाजार मूल्य लगभग सवा करोड़ रुपये है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छितौनी इलाके में बड़ी कार्रवाई हुई है और एक करोड़ से ज्यादा कीमत के गांजा को पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही तीन लोगों की गिरफ़्तारी भी की गई है।
MOTIHARI : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक बयान के बाद सूबे का सियासी पारा हाई है। तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि बिहार में 'डीके' की सरकार चल रही है और 'डीके टैक्स' लग रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम के इस बयान पर अब पलटवार शुरू हो गया है। "तेजस्वी में है हिम्मत तो बताएं 'डीके' का फुलफॉर्म"तेजस्वी यादव के इस बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने दो टूक अंदाज में हमला बोला है और कहा है कि उनकी शिक्षा-दीक्षा कम है इसलिए शॉट नेम यूज करते हैं। अगर हिम्मत है तो पूरा नाम बताइये, तब समझ में आ जाएगा, जब मानहानि का केस दर्ज करेंगे। इसके साथ ही जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के इस बयान का कोई मतलब नहीं है। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में पहले आरसीपी टैक्स वसूला जाता था लेकिन अब डीके टैक्स वसूला जाता है। तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि बिहार में अब सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं बल्कि 'डीके' चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और राज्य का संचालन अब पूरी तरह से 'डीके' के हाथों में है।डीके टैक्स का आरोपतेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार में 'डीके टैक्स' का खेल चल रहा है, जिससे राज्य की जनता पर बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब पूरी तरह थक चुके हैं और उनकी सरकार पर नियंत्रण खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी कभी भी नीतीश कुमार से गठबंधन कर अपनी सियासी जमीन पर कुल्हाड़ी नहीं मारेगा।
MOTIHARI : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर खराब हो गया है, जिसके बाद उन्हें मोतिहारी के घोड़ासहन से सड़क मार्ग द्वारा ही पटना के लिए निकलना पड़ा। वे मोतिहारी के घोड़ासहन एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर ख़राब होने के बाद उन्हें सड़क मार्ग से पटना के लिए निकलना पड़ा हैं। इस दौरान सम्राट चौधरी के साथ मंत्री संतोष सिंह भी साथ हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर हुआ खराबगौरतलब है कि बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एक विवाह उपहार कार्यक्रम के लिए मोतिहारी के घोड़ासहन पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे और मंत्री संतोष सिंह वापस पटना निकलने के लिए रवाना हुए तो ऐन मौके पर तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके बाद उन्हें सड़क मार्ग द्वारा पटना के लिए निकलना पड़ा। आनन-फानन में एस्कॉर्ट कराया गया मुहैयासड़क मार्ग से पटना के लिए निकलने की सूचना के बाद उन्हें आनन-फानन में एस्कॉर्ट मुहैया कराया गया। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के स्टार्टिंग में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी है, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
Motihari : मोतिहारी में जमीन का कारोबार इस तरह हो रहा है कि यहां माफिया सरकारी जमीन और सरकारी विद्यालय ही खरीद बिक्री कर ले रहे हैं और अंचलाधिकारी वैसे जमीन और उसमें बने विद्यालय की जांच किए बगैर दाखिल ख़ारिज भी कर दे रहे हैं। अब जब मामला विधानसभा के पटल पर पहुंचा तो जांच का कार्य शुरू हुआ। मामला ढाका विधानसभा क्षेत्र के फुलवारिया और पचपकड़ी का बताया जाता है। इस मुद्दे को स्थानीय विद्यायक पवन जायसवाल ने विधानसभा में उठाया, तब जाकर प्रशासन की बेचैनी और जांच का कार्य शुरू हुआ। बताया जाता है कि ढाका विधानसभा क्षेत्र के फुलवारिया में बासमती चौधरी एक महिला ने 1942 में विद्यालय के लिए जमीन दान दिया था, जिसके बाद उस जमीन पर प्राथमिक विद्यालय स्थापित हुआ और अब 2021 में यह विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रूप ले लिया है लेकिन इस परिवार के व्यक्ति ने अब इस जमीन को बेच दिया, जिसका रकबा तकरीबन 11 कट्ठा 12 धुर है। इस जमीन की बिक्री 2019 में ही हुई और साथ ही उस जमीन का अंचलाधिकरी द्वारा दाखिल-ख़ारिज भी कर के जमाबंदी कायम कर दिया गया। हालांकि, जब मामला सामने आया तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिला प्रशासन को लिखित जानकारी दी। बावजूद इसके इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था लेकिन पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दरम्यान इस मामले को विधानसभा के पटल पर बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने रखा, जिसमें दो विद्यालय का मामला सामने आया फहुलवारिया और पचपकड़ी का। विधायक पवन जायसवाल के सवाल के जवाब के रूप में भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी और अब इस दोनों कांड की जांच अपर समाहर्ता मुकेश सिन्हा को दिया गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले में अंचलाधिकारी कर्मचारी और निबंधन कार्यालय की करतूत सामने आयी है, जिसमें सभी दोषियों पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। साथ ही साथ जमीन के क्रय-विक्रय करने वाले पर भी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखा गया है।लेकिन सवाल ये उठता है कि जब जमीन कारोबारी और अधिकारियों के बीच इस तरह की पैठ है तो आम लोगों की जमीन कैसे सुरक्षित रहेगी।
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं और सिर भी फट गया है। पुलिस टीम पर हमलाबताया जा रहा है कि कानून की धज्जियां उड़ाते हुए उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वालों ने सुरक्षा में पिस्टल भी निकाला, जिसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनने की कोशिश की। ये पूरा मामला मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेयां पंचायत के वार्ड नंबर 3 का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के शम्भू भगत के बेटे को गिरफ्तार करने पुलिस गई थी, जिस पर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज है लेकिन युवक को गिरफ्तार करने जैसे ही पुलिस पहुंची, वैसे ही परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी सोनू कुमार का सिर फट गया। मामले को लेकर SP गंभीरवहीं, होमगार्ड जवान मुन्ना पासवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक दो लड़की के अपहरण का मामला पहाड़पुर में दर्ज किया गया था, जिसमें एक लड़की को बेतिया से बरामद कर लिया गया। वहीं, उसकी निशानदेही पर पुलिस पहाड़पुर इलाके के सरेयां पंचायत के वार्ड नंबर 3 पहुंची थी, जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया लेकिन युवक का गिरफ्तार होना उनके परिजनों को अच्छा नहीं लगा और परिजनों ने लाठी-डंडे से पुलिस की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वहीं, इस घटना के बाद मोतिहारी एसपी सख्त हो गए हैं और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन भी कर दिया है।
MOTIHARI : बिहार के नये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल फुल फॉर्म में हैं। वे लगातार विरोधी दलों पर हमलावर रूख अख्तियार किए हुए हैं। उन्होंने एकबार फिर तेजस्वी पर तीखा हमला किया है। '9वीं फेल करता है नौकरी देने की बात'मोतिहारी में बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जो नौकरी देने की बातें करता है, वो खुद 9वीं फेल है। अगर पिता के रहमोकरम पर नहीं रहते तो चपरासी की भी नौकरी नहीं मिलेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल रविवार को मोतिहारी में आयोजित पार्टी की कार्यसमिति के बैठक में पहुंचे थे। तेजस्वी पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष का तीखा प्रहारबीजेपी सांसद राधामोहन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन शहर के गांधी सभागार में किया गया था, जहां बीजेपी नेताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस बीच जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक राजकुमार है, जो नौकरी देनी की बात करता है लेकिन अगर वो लालू जी का बेटा न होता तो 9वीं पास को चपरासी की भी नौकरी नहीं मिलती।इसके साथ ही डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अपनी राजनीति करते हैं और बात करते हैं नौकरी देने की, जो खुद 9वीं फेल है और जिस मुख्यमंत्री के घर से अपराध और अपहरण का रोजगार चलता था, वो युवाओं को रोजगार देने की बात करता है।वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाता है क्योंकि आज सदन में ओबीसी, दलित, महादलित सांसद अगर किसी पार्टी में है तो वो बीजेपी में ही है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी खुद ओबीसी से आते हैं और भगवान ने उन्हें धरती पर इन सब के उत्थान के लिए ही भेजा है।
MOTIHARI : सदन में भले ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस वाली सरकार को विपक्ष घेर रहा है लेकिन मोतिहारी का शिक्षा विभाग है कि भ्रष्टाचार को लेकर कीर्तिमान स्थापित करने को आतुर है। ताजा मामला मोतिहारी में निजी विद्यालयों कों निबंधित करने को लेकर सामने आया है, जहां आरटीई के तहत जिले में संचालित हो रहे निजी विद्यालयों का निबंधन करना है, जिसको लेकर आरटीई के तहत कुछ गाइडलाइन है। विद्यालय अगर उस गाइडलाइन को पूरा करता है तो उसी का निबंधन होना है, जिसकी जांच विभाग के अधिकारी करके रिपोर्ट करेंगे, जिसके बाद उस विद्यालय का निबंधन होना है। जिले में अब तक 257 विद्यालयों का निबंधन कर दिया गया है जबकि सैकड़ों आवेदन अभी निबंधन के लिए पड़े हुए है, जिसका निबंधन नहीं हो रहा है। वजह है कि निजी विद्यालयों के निबंधन के लिए विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मिलकर कर रहे है, जिसका सुबूत सामने आ गया है। निजी विद्यालयों का निबंधन कराना अनिवार्य क्यों है?शिक्षा विभाग ने राइट टू एजुकेशन ( RTE ) के तहत एक नियम लागू किया है कि प्रदेश में जितने भी निबंधित निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं, उसमें विद्यालय के नामांकित बच्चों की संख्या के अनुसार 25% वैसे बच्चों को पढ़ाना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सरकार इसके एवज में उन विद्यालयों का अनुदान भी देती है। इसके लिए निजी विद्यालयों को विभाग से निबंधन कराना अनिवार्य है। निबंधन के लिए नियम और शर्तें सरकार से निजी विद्यालयों का निबंधन कराने के लिए सबसे पहले निजी विद्यालय प्रबंधन को RTE के मानकों को पूरा करना बेहद जरुरी है, जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के क्लास रूम बच्चों की संख्या के अनुसार होना जरुरी है। विद्यालय में कमरे और छत का होना जरूरी है। खेल का मैदान होना जरुरी है। विद्यालय में बच्चों-बच्चियों के लिए अलग-अलग शौचालय होना अनिवार्य है। विद्यालय में लाइब्रेरी होना अनिवार्य है। इसके अलावे अन्य कई मानक हैं, जिसको पूरा करना जरुरी है। इन मानकों की जांच के लिए सरकार द्वारा एक कमिटी बनाई गई है, जिसमे बीइओ, डीपीओ, डीईओ के अलावे अन्य अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों द्वारा स्थल पर जाकर विद्यालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट देना है, जिसके बाद विद्यालय का निबंधन हो सकेगा। हो गया भ्रष्टाचार उजागर दरसअल, जिले में संचालित हो रहे सैकड़ों निजी विद्यालयों में से अभी तक 257 विद्यालय का निबंधन हो चुका है, जिसमें पिछले 28 जून को 34 विद्यालय का निबंधन हुआ है लेकिन इसमें चौकाने वाली बात तब सामने आई, जब विद्यालयों के निबंधन का डाटा सामने आया।इस डाटा में वैसे विद्यालयों का निबंधन कर दिया गया है, जिसमें बीइओ की रिपोर्ट ही शामिल नहीं है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि कुछ विद्यालयों का निरीक्षण कर बीइओ ने रिपोर्ट दिया है कि विद्यालय इन कंप्लीट है, उसका भी निबंधन कर दिया गया है। साथ ही वैसे विद्यालयों का भी निबंधन कर दिया गया है, जिसमें बीइओ के द्वारा बजाप्ता रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि विद्यालय एस्बेस्टस का है। बावजूद इसके लोभ में आकर वैसे विद्यालयों का भी निबंधन कर दिया गया है।अब जब यह डाटा सामने आया है तो निजी विद्यालय संगठन ने विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए ये कहा है कि मोतिहारी के शिक्षा विभाग में सरकार के गाइडलाइन को पूरा करने की जरूरत नहीं है। यहां तो लेनदेन के गाइडलाइन को पूरा कीजिए तो निबंधन होगा अन्यथा दौड़ते रहिए ।इधर, इस मामले पर जब-जब जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार से रिपोर्ट सामने रख कर पूछा गया तो वे सन्न रह गए। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी और मामला सत्य पाया गया तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और गलत निबंधित विद्यालयों का निबंधन रद्द किया जाएगा लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि इस विभाग के निचले अधिकरी लूट मचाए हुए है और विभाग के उच्चधिकारी इस भ्र्ष्टाचार से अनभिज्ञ है। अगर ऐसी बात है तो भी वैसे अधिकारियो की कार्यशैली पर भी सवाल उठाना लाजिमी है ।(मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट)
MOTIHARI : बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बीजेपी में लोकतांत्रिक व्यवस्था है इसलिए हर 3 साल पर प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव होता है।उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार दिलीप जायसवाल को जिम्मेवारी मिली है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल जो लोकतांत्रिक होने का दावा करती है, उसके अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होंगे, यह सभी को पता है। 25 साल बाद जब तेजस्वी यादव की बेटी बड़ी होगी तो संभवत: वह भी आरजेडी की अध्यक्ष बन सकती है। वहीं, नीति आयोग की बैठक में विपक्षी दलों के मुख्यमंत्री द्वारा बहिष्कार करने के को लेकर संजय जायसवाल ने I.N.D.I.A गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार विकास का काम करती है लेकिन I.N.D.I.A गठबंधन विकास पर भी राजनीति करती है। इस बार बिहार को बजट में काफी कुछ मिला है इसलिए हर बिहारवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहे हैं।
मोतिहारी : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मोतिहारी में चुनावी सभा की. लोगों से राजेश कुशवाहा के पक्ष में वोट करने की अपील की. हालांकि इस दौरान तेजस्वी यादव अपने प्रत्याशी का सिंबल ही भूल गये और जनता से लालटेन पर वोट दबाने की अपील करने लगे. आपको बता दें राजेश कुशवाहा वीआईपी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके पक्ष में तेजस्वी प्रचार करने पहुंचे थे. हलांकि जल्द ही लोगों के बताने पर तेजस्वी ने अपने आप को संभाला और फिर कहा कि लालटेन नहीं पर्स छाप पर वोट दें. तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करते समय यह भूल गए की यहां से उनके गठबंधन के प्रत्यासी के तौर पर वीआईपी के टिकट पर डॉ राजेश कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं. यही वजह है कि तेजस्वी यादव चुनाव चिन्ह और नबर ही भूल गए. क्योंकि पहले डॉ राजेश कुशवाहा राजद से विधायक भी रह चुके हैं. इसलिए तेजस्वी यादव से इस तरह की चूक हो गई. हलांकि जल्द ही वे संभल भी गए. वहीं वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि यह लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है. संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. गरीब की आवाज को दबाया जा रहा है लेकिन हमलोग रुकनेवाले नहीं हैं. हमलोग जीतेंगे तो राहुल गांधी, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव मजबूत होंगे. आपको बता दें मोतिहारी लोकसभा इलाके के तेतरिया में महागठबंधन की ओर से जनसभा आयोजित की गई थी. इस जनसभा में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी भी शामिल हुए थे. अपने प्रत्यासी डॉ राजेश कुशवाहा के पक्ष में प्रचार करने पहुचे थे.
मोतिहारी : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राजद को बड़ा झटका दिया है. पूर्वी चम्पारण जिले के राजद के बड़े वैश्य नेताओं को पार्टी में शामिल कराया गया है. इसमें राजद के प्रदेश महासचिव रहे शम्भू प्रसाद सहित दर्जनों वैश्य समाज के नेता आज मोतिहारी बीजेपी कार्यलय में पार्टी का दामन थामा है. भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश स्थान, प्रमोद कुमार और पवन जयसवाल सहित तमाम नेताओं ने राजद से आए नेताओं को पार्टी का पट्टा ओढाकर भाजपा में शामिल कराया और बीजेपी के 400 पार नारे को बुलंद किया.इस मौके पर बीजेपी विधायक पवन जयसवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 सीट जीतने का संकल्प दिलाया. वहीं उन्होंने कहा कि वैश्य समाज में किसी तरह की कोई नराजगी नहीं है. विरोधी को बोलने की आदत है. विरोधी दल हतासा में बयानबाजी करता है. वहीं बीजेपी की सदस्यता लेने वाले शम्भू प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और काम करने के तरीके के साथ साथ राष्ट्रवाद और देशप्रेम को लेकर हमलोग राजद को छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं. वही विपक्षी प्रत्याशी को लेकर कहा कि राधामोहन सिंह के सामने उनका कोई कद नहीं है.
MOTIHARI : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का क़हर देखने को मिला है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मोतिहारी में भीषण सड़क हादसाये भीषण हादसा मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरियारपुर के पास हुआ है, जहां निजी चैनल के पत्रकार की कार बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकरा गयी। इस हादसे में आजतक के पत्रकार के माता-पिता और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीं, जर्नलिस्ट गणेश कुमार खुद बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
MOTIHARI : "सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गयी..."। जी हां, आपलोगों ने ये गाना खूब सुना होगा लेकिन आज इसी गाने की तर्ज पर एक विदेशी हसीना अपना सबकुछ छोड़कर बिहार आयी है। दरसअल, इंडोनेशिया की छोरी का बिहार के छोरे पर दिल आ गया है, जिसके बाद फिरंगी महिला ने पूरे रीति-रिवाज के साथ बिहारी छोरे का दामन थाम लिया है। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रब ने बना दी जोड़ीये पूरा मामला बिहार के मोतिहारी का है, जहां इंडोनेशिया की लड़की को पढ़ाई के दौरान पूर्वी चंपारण के युवक से प्यार हुआ और एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधने की कसमें खा ली। हुआ भी कुछ ऐसा ही..अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर एक दूजे के हो गये हैं। पहले क़ानूनी तौर पर इंडोनेशिया में दोनों ने शादी की। फिर पूर्वी चंपारण जिला के पताही थाना क्षेत्र स्थित परसौनी कपूर स्थित लड़के के गांव आकर युवती ने भारतीय रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की है। आपको बता दें कि वर और वधू दोनों ताइवान में एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मिले। फिर दोनों में प्यार हो गया। दुल्हन इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा प्रोविंस स्थित सिबोरोगबोरोगा की रहने वाली सोइल्लीना मेनाक सिलाबन है तो वहीं, दूल्हा पूर्वी चंपारण जिले के पताही के परसौनी कपूर गांव का रहने वाले अखिलेश कुमार सिंह का पुत्र हर्षवर्धन कुमार है।बिहारी छोरे पर आया विदेशी हसीना का दिलदोनों की शादी के गवाह गांव के अलावा अगल-बगल के क्षेत्र के लोग भी बने। इस शादी के बाद दुल्हन सोइल्लीना ने भारतीय कल्चर को बहुत अच्छा बताया। दूल्हा हर्षवर्धन कुमार ने अपने बारे में बताया कि वह ताइवान में पोस्ट डॉक्टोरल साइंटिस्ट के रुप में कार्य कर रहा था। वहीं, पर सोइल्लीना ग्लोबल फाइनेंस में एमएस कर रही थी। इसी बीच दोनों की मुलाकातें हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों की नजदीकियां प्यार में बदल गई।फिर क्या था। दोनों ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालो को दी लेकिन शुरुआत में परिवार वालों की तरफ से हामी नहीं भरी गई लेकिन वक्त के अनुसार बाद में समझाने पर दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। इस बीच वर्ष 2018 से लेकर मार्च 2021 तक दोनों ताइवान में रहे। फिर मार्च 2021 में भारत लौट आए और जयपुर स्थित एलएनएम आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बना और दोनों ने विगत मार्च 2023 में पहले इंडोनेशिया में शादी की। फिर अपने गांव आकर भारतीय रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की है।शादी रचाने सात समंदर पार से पहुंची बिहार दूल्हे ने बताया कि सोइल्लीना को हिंदू कल्चर और रीति रिवाज से परिचित कराना चाहता था इसलिए हिंदू रीति रिवाज से भी मैंने शादी की। यहां के रीति रिवाज का अनुभव कर वह काफी खुश हैं। उसने काफी सहयोग भी किया।वहीं, दुल्हन सोइल्लीना मेनाक सिलाबन ने बताया कि भारत का कल्चर और यहां के लोग काफी अच्छे हैं। हिंदी मैं समझ नहीं पाती हूं। कोई कोई शब्द थोड़ा-थोड़ा समझती हूं। बहरहाल, इस वैवाहिक कार्यक्रम में जिनको न्योता मिला, वे भी पहुंचे थे और जिन लोगों को जानकारी मिली कि विदेश की लड़की गांव में बिहारी लड़के से शादी रचा रही है तो वे भी बिन बुलाए मेहमान की तौर पर पहुंचे। सभी लोगों ने इस शादी में जश्न मनाया और दूल्हे-दुल्हन को खूब आशीर्वाद दिया ।
MOTIHARI : बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली फिक्स हो गयी है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। पीएम मोदी अब अगले हफ्ते बिहार की धरती पर आ रहे हैं और चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। बिहार में पीएम मोदी की रैली हो गई फिक्सप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 4 फरवरी को बेतिया के सुगौली में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम के इस दौरे को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दी। अरबों की योजनाओं की देंगे सौगातमोतिहारी में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री सुगौली के छपरा बहास में 4 फरवरी को आएंगे और वहां से लगभग 6 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिसमे छपरा के IOCL टर्मिनल प्लांट के साथ-साथ बजरिया ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। साथ ही रक्सौल - पिपराकोठी NH के अलावा कई योजनओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। बीजेपी ने बनाया फुल प्लानइसके साथ ही सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री बिहार को विशेष सौगात दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस दौरे से पहले 13 जनवरी और फिर 27 जनवरी को तारीख़ तय की गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से पीएम के दौरे को स्थगित कर दिया गया था।