CM हेमंत सोरेन दुमका की धरती को देंगे बड़ी सौगात : फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का होगा उद्घाटन

Edited By:  |
Flying Institute will be inaugurated Flying Institute will be inaugurated

दुमका:-राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज उपराजधानी को बड़ी सौगात देने वाले हैं। मुख्यमंत्री रांची से विशेष विमान से दुमका पहुंचे थे, जहां रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का स्थल निरीक्षण करेंगे। यहां से अस्थाई हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से दुमका हवाई अड्डा पहुंचेंगे। जहां झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन एवं भ्रमण कार्यक्रम है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास का भी कार्यक्रम है।


नियुक्ति पत्र, परिसंपत्ति,ऋण,अनुदान वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री। इसको लेकर तमाम प्रखंडों से लाभुकों को लाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।सरकारी अधिकारी बस के माध्यम से सभी को दुमका हवाई अड्डा पहुंचेंगे। जहां लाभुकों को कई परिसंपत्ति, ऋण, अनुदान के सर्टिफिकेट भी मुख्यमंत्री के हाथों मिला है। कल से ही सरकारी व्यवस्था दुरुस्त कर दिया गया है जिले के बड़े अधिकारी कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। कई दिशा निर्देश भी अधिकारी कर्मियों को दे रहे हैं चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स लगा दिया गया है।


मुख्यमंत्री विशेष विमान से12:35 में पहुंचेंगे जबकि3:00बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। लगभग मुख्यमंत्री दो से ढाई घंटे दुमका के लोगों को देने वाले हैं। जिससे कार्यकर्ता के साथ आम लोगों में खुशी का माहौल है।