मामूली विवाद में ठांय-ठांय : एक पक्ष ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 को लगी गोली, 2 की मौत, गांव में तनाव व्याप्त

Edited By:  |
Reported By:
Firing over minor dispute in Madhubani Firing over minor dispute in Madhubani

MADHUBANI : मधुबनी में मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें एक पक्ष के 5 लोगों को गोली लगी है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं, पानी बहाने को लेकर हुए इस विवाद के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।


मामूली विवाद में ठांय-ठांय

ये पूरा मामला मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदई रतौली गांव का है, जहां पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में खून बहा। बताया जाता है कि दो पक्षों में पानी बहाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 5 लोगों को गोली लग गयी।

एक पक्ष ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

इस दौरान एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक महिला की अस्पताल में मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में मां और बेटा थे। वहीं, इस घटना में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।


Copy