Eid Milad-Un-Nabi 2024 : गिरिडीह में शांति व सौहार्द से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

Edited By:  |
Reported By:
eid milad-un-nabi 2024 eid milad-un-nabi 2024

गिरिडीह : इस्लाम के अनुयायी और पूरी दुनिया को मोहब्बत व अमन का पैगाम देने वाले पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन(ईद मिलाद उन नबी)गिरिडीह में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है. ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कई जगहों पर मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया. इसमें रंग-बिरंगी पोशाकें और हाथों में इस्लामिक झंडा लिए बड़े और खास कर छोटे-छोटे बच्चे जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे. इस दौरान सरकार की आमद मरहबा की आवाज बुलंद की. त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये हैं.

बता दें कि इस्लाम धर्म में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन को ईद मिलाद अल-नबी या ईद मिलाद के रुप में मनाया जाता है. 16 सितंबर को पाक त्योहार मनाया जा रहा है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह पर्व रबी अल-अव्वल के तीसरे महीने के 12 वें दिन होता है.