Bihar Teacher Transfer :बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ट्रांसफर पोस्टिंग पॉलिसी पर बड़ा बयान दिया है और शिक्षकों से दरख्वास्त किया है कि टीचर ट्रांसफर पॉलिसी पर सहयोग करें। सबको सरकार समय पर तनख्वाह दे रही है और सभी को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

ट्रांसफर पॉलिसी पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सक्षमता पास शिक्षकों को राज्य सरकार नियुक्ति-पत्र देने जा रही है। उनकी भी संख्या डेढ़ लाख के पास है। सभी शिक्षकों को अपने ही जिले में रखा जा रहा। महिलाओं को पंचायत के बाहर और जहां एक से ज्यादा सबडिवीजन हैं, वहां सबडिवीजन के बाहर उसी जिले में ट्रांसफर का मौका दे रहे हैं।

शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जहां एक सबडिवीजन है, वहां उसी के मुताबिक ट्रांसफर का मौका दिया जा रहा है। ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन पर शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया और कहा कि नियम क़ानून में समय के साथ संशोधन भी होते हैं लेकिन फिलहाल अभी इस पॉलिसी को लागू कर देख रहे हैं।

पॉलिसी में संशोधन होगा

शिक्षकों के ट्रांसफर पॉलिसी में अमेंडमेंट होगा। शिक्षा विभाग फ्यूचर में बिल को संशोधित भी कर सकती है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट कहा है कि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा से पारित होने वाले कानून संशोधित किए जाते हैं। शिक्षकों के तबादले वाले नियमावली क्यों नहीं संशोधित किए जा सकते हैं। राज्य सरकार जरूरत के हिसाब से कानून को सुधार करेगी और सुविधा के हिसाब से बिल और कानून बनाए जाते हैं।