Desk:-550 करोड़ की लगात से बने पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े पेप्सी बॉटलिंग प्लांट आज से शुरू हो जाएगा..इसका उद्घाटन आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहें हैं।उनके साथ राज्य सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के साथ ही कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजुद रहेंगे.यह बॉटलिंग प्लांट बेगूसराय जिले के बरौनी के हवासपुर में लगाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पेप्सी का यह प्लांट आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा प्लांट है।यहां 162.2 लाख केस शीतल पेय,83.4 लाख केस ड्रिंकिंग वाटर और 72 लाख केस पैक्ड जूस का उत्पादन होगा.इस बॉटलिंग प्लांट में पेप्सी, 7अप, मिरिंडा, माउँटेन ड्यू, ट्रॉपिकाना, स्लाईस जैसे कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स का उत्पादन होगा।