दुमका में मना बाबा साहेब की जयंती : जनप्रतिनिधियों ने काटा केक,उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
Edited By:
|
Updated :14 Apr, 2026, 11:41 AM(IST)
दुमका: पूरा देश बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है. दुमका में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया. वक्ताओं ने कहा कि डॉ.अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया.





