दुमका:भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू अभिनंदन समारोह में शामिल हुए.दुमका पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शहर के टावर चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं नेटावर चौक से भव्य शोभा यात्रा निकाली. जो टीन बाजार होते हुए डीसी चौक से गुजरकर इंडोर स्टेडियम तक पहुंची. रैली के दौरान कार्यकर्ता झंडे-बैनर के साथ “बीजेपी जिंदाबाद” और “आदित्य साहू जिंदाबाद” के नारे लगाते नजर आए.

इंडोर स्टेडियम पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम होगी.कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल बना रहा.