Hindi News / बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने...

देवघर : बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Edited By:  |
deoghar deoghar

देवघर: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद झारखंड के बीजेपी नेताओं में लगातार उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी और उत्साह का संदेश लेकर आई है. साथ ही उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की.