DELHI NEWS : नई दिल्ली में बिहार के विकास और हर नागरिक तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है!
दिल्ली:'जल जीवन मिशन 2.0'के अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय,भारत सरकार एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED),बिहार सरकार के बीचMoUहस्ताक्षर समारोह संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी०आर० पाटिल एवं राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी और अन्य विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया.
समारोह के दौरान बिहार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHED)मंत्री संजय कुमार सिंह ने राज्य में भूजल गिरावट,आर्सेनिक और फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों तथा छूटे हुए टोलों में शत-प्रतिशत आच्छादन के लिए केंद्र सरकार से ₹18,894 करोड़ की विशेष केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया.
मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार इस क्षेत्र में देश का एक आदर्श मॉडल बनेगा और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को सिद्ध करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा.
नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-





