प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 साल : बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने बाबा भैरवनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
चंदनकियारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध भैरवनाथ धाम, पोलिकिरी में विधिवत पूजा-अर्चना की. पीएम के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं भारत के निरंतर विकास की कामना की.
बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी नेकहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं. उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश के गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. जिससे देश आज विश्व मंच पर सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें राष्ट्रसेवा के इस महान अभियान को आगे बढ़ाने की शक्ति एवं ऊर्जा प्रदान करने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का उनका संकल्प शीघ्र पूर्ण हो.





