DELHI NEWS : सायण कुणाल और सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री को भेंट की सहस्त्र शिवलिंग की प्रतिकृति

Edited By:  |
delhi news delhi news

NEWS DESK :पटना केश्री महावीर मंदिर न्यास के सचिव ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने गृहमंत्री को सम्मान स्वरूप सहस्त्र शिवलिंग की एक लघु प्रतिकृति भेंट की. इस दौरान समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद थी. मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई,जिसमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि हर संभव कोशिश हो रही है कि विराट रामायण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा 2030 तक हो जाए. उसी तरह से काम किया जा रहा है.

सायण कुणाल ने विराट रामायण मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति से भी गृह मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति,भविष्य की योजनाओं तथा इसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी. गृह मंत्री ने इस महत्वपूर्ण परियोजना में रुचि दिखाते हुए शुभकामनाएं दी और इसे भारतीय संस्कृति एवं आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया.

अंकिता की रिपोर्ट--