JHARKHAND NEWS : लगातार दूसरी जीत से स्वर्णरेखा क्वार्टर फाइनल में, जीत के बावजूद खरकई बाहर
रांची:आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट2026में लीग मुकाबलों का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. जेके क्रिकेट एकेडमी मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबलों में स्वर्णरेखा ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली,जबकि खरकई ने मुकाबला जीतने के बावजूद अंतिम आठ में प्रवेश नहीं कर सकी.
पहला मैच: शंख बनाम स्वर्णरेखा
दिन का पहला मैच शंख और स्वर्णरेखा के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शंख ने16ओवर में7विकेट पर162रन बनाए. प्रवीण मिश्रा ने40और मनोरंजन सिंह ने33रन की अहम पारी खेली,जबकि जितेंद्र कुमार ने21रन जोड़े. स्वर्णरेखा की ओर से मोनू कुमार ने2विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वर्णरेखा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. टीम ने 14.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. मोनू कुमार ने नाबाद 89 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि शिव राम ने 44 रन का योगदान दिया.
मोनू कुमार को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
दूसरा मैच: कांची बनाम खरकई
दूसरे मुकाबले में कांची और खरकई आमने-सामने थीं. कांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए16ओवर में7विकेट पर153रन बनाए. सोनू प्रभात ने32,श्रवण कुमार सिंह ने23और मनोज कुमार सिंह ने21रन बनाए. खरकई की ओर से मो. मोहसिन खान ने2विकेट चटकाए.
जवाब में खरकई ने12.3ओवर में8विकेट खोकर156रन बनाते हुए2विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. मो. मोहसिन खान ने49रन की शानदार पारी खेली,जबकि दयानंद झा (23)और शुभम किशोर (19)ने उपयोगी योगदान दिया. कांची की ओर से श्रवण कुमार सिंह ने3विकेट लिए. मोहसिन खान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. हालांकि बेहतर रन रेट और अंक तालिका की स्थिति के कारण खरकई क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी.
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम (नॉकआउट दौर)
अब टूर्नामेंट नॉकआउट चरण में प्रवेश कर चुका है. गुरुवार, 12फरवरी को नौवें दिन पहला क्वार्टर फाइनल मैच भैरवी और गंगा के बीच सुबह8.15बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों को सुबह8बजे मैदान में रिपोर्ट करना है. दिन का दूसरा मुकाबला अमानत और कोनार के बीच11.45बजे से होगा.
शुक्रवार, 13फरवरी को तीसरे क्वार्टर फाइनल में कोयल का मुकाबला स्वर्णरेखा से सुबह8.15बजे होगा,जबकि चौथे क्वार्टर फाइनल में मयूराक्षी और सकरी की टीमें11.45बजे आमने-सामने होंगी.
टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. अब सभी की नजर क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर टिकी है.





