Hindi News / राज्यसभा शपथ से पहले बड़ा संकेत, बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

दिल्ली की ओर बढ़े नीतीश कुमार : राज्यसभा शपथ से पहले बड़ा संकेत, बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

Edited By:  |
delhi ki or badhe nitish kumar delhi ki or badhe nitish kumar

पटना: लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए बिहार के मुख्यमंत्रीNitish Kumarने दिल्ली में अपने बयान से सियासी हलचल तेज कर दी है. राज्यसभा जाने को लेकर पहली बार खुलकर बोलते हुए उन्होंने साफ संकेत दिया कि उनकी राजनीतिक दिशा अब बदलने जा रही है. उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को शपथ लेंगे और अब दिल्ली में ही रहेंगे,हालांकि पटना भी आते-जाते रहेंगे.

नीतीश कुमार ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक वहां काम किया है और अब फिर से वहीं सक्रिय होकर काम करेंगे. इस बयान को राजनीतिक गलियारों में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. खास बात यह रही कि उन्होंने यह भी कहा कि“हमने तय कर लिया है,यहां रहेंगे और वहां वाला छोड़ेंगे”,जिससे साफ तौर पर यह संकेत मिलता है कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं.

उनके इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि यह बिहार की सत्ता में बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकती है. साथ ही,दिल्ली की राजनीति में उनकी सक्रियता बढ़ने के संकेत भी स्पष्ट हैं. निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी नेतृत्व ही निर्णय लेगा,जिससे भविष्य की रणनीति को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

कुल मिलाकर,नीतीश कुमार के इस बयान ने बिहार और राष्ट्रीय राजनीति दोनों में नई चर्चा छेड़ दी है. आने वाले दिनों में उनके फैसले का असर राज्य की राजनीति पर व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--