पलामू: जिले के छतरपुर थानाक्षेत्र के मदनपुर गांव में एक कुएं से लाश बरामद की गयी. शव की पहचान 26 वर्षीय अरविन्द कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया की अरविंद की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. परिजन भी फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.