DDC ने लोगों को मताधिकार के प्रति किया जागरूक : सिमडेगा प्रखंड में घर-घर जाकर पन्ना वेरिफिकेशन कार्य का किया निरीक्षण

Edited By:  |
Reported By:
ddc ne logon ko matadhikaar ke prati kiya jagruk ddc ne logon ko matadhikaar ke prati kiya jagruk

सिमडेगा : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023-24 के तहत उप विकास आयुक्त सह निवार्चन पदाधिकारी अरुण वाल्टर सांगा ने सिमडेगा सदर प्रखण्ड का दौरा किया. उप विकास आयुक्त ने सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-163 में गोतरा नवाटोली गांव का भ्रमण कर मतदाताओं के डोर टू डोर जाकर पन्ना वेरिफिकेशन किये.


निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने नये मतदाता हेतु फॉर्म-6,डिलीशन हेतु फॉर्म-7 एवं आवश्यक त्रुटियों की सुधार हेतु फॉर्म-8 का संबंधित आवेदकों के घर-घर जाकर पन्ना वेरिफिकेशन के कार्य का निरीक्षण किया एवं उन्होंने मताधिकार के महत्व को समझाते हुए लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया. उन्होंने संबंधित बूथ क्षेत्र के बीएलओे द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किये जा रहे पन्ना वेरिफिकेशन,मृत व्यक्ति का नाम डिलीशन,नाम सुधार व अन्य कार्यों की भी जानकारी ली तथा संबंधित क्षेत्रों के पांच घरों का डोर टु डोर जा कर पाये गये त्रुटियों को ससमय निराकरण करने का निर्देश दिया.

उप विकास आयुक्त द्वारा नितिश कुमार महतो की पत्नी उर्मिला कुमारी का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाया गया. साथ ही पवन महतो ने मतदाता सूची में अपना नाम सुधार हेतु उप विकास आयुक्त से सुधार के लिए प्रकिया की जानकारी मांगने पर उप विकास आयुक्त ने वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से या प्रपत्र 8 के भरकर आवश्यक सुधार करने की बातें बताई. तत्काल उनको नाम सुधार हेतु प्रपत्र 8 भराया गया तथा उन्होंने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को शत-प्रतिशत मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए. लोगों को वोटर हेल्पलाइन एप्प का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की बात कही.


Copy