Hindi News / सीतामढ़ी में तेज आंधी के दौरान झोपड़ी पर गिरा पेड़, महिला और उसके...

दर्दनाक हादसा : सीतामढ़ी में तेज आंधी के दौरान झोपड़ी पर गिरा पेड़, महिला और उसके 4 बच्चों की मौत

Edited By:  |
dardanaak hadsa dardanaak hadsa

सीतामढ़ी: बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से है जहां सोमवार की रात तेज आंधी के दौरान झोपड़ी पर अचानक पेड़ गिर गया. पेड़ के नीचे दबकर महिला और उसके चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से सनसनी है.

दरअसल, सोमवार (8जून) की रात एक महिला अपने चार बच्चों के साथ गहरी नींद में सो रही थी. इसी दौरान अचानक तेज आंधी आने से उसकी झोपड़ी से सटा एक पुराना पीपल का पेड़ था, वोझोपड़ी पर ही गिर पड़ा. पेड़ के नीचे दबकर महिला और उसके चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.यहमामला सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी पंचायत के धनुषी टोला का है. हादसे की सूचना मिलने पर रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी और बीडीओ संजय पाठक बिना देर किए मौके पर पहुंचे. फिर सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह भी पहुंचे. पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया.

मृतकों में मां पूजा देवी (28 वर्ष), बेटा राजकुमार (7 वर्ष), बेटी शिवानी (5 वर्ष), वीरभद्र कुमार ( 2 वर्ष) और एक महीने का बेटा लाइगर कुमार शामिल है. मां समेत तीन बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि मासूम वीरभद्र ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.