दरभंगा में महिला को तालिबानी सजा : बाल काट, कालिख पोत कर पूरे गांव में घुमाया, तमाशबीन बनें ग्रामीण

Edited By:  |
Reported By:
darbhanga me mahila ko talibani sja darbhanga me mahila ko talibani sja

दरभंगा : देश में आये दिन महिलाओं के उत्थान को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाये जाते है,,,योजनाए बनाई जाती है ताकि महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलकर चले आगे बढे क्योकि महिलाये आगे बढ़ेंगी तभी देश और समाज का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

कभी कभी हमारे समाज के से ऐसी तस्वीर सामने आ जाती है जिससे हमारे समाज के कुछ लोगों की तालिबानी सोच को परिभाषित करता है ऐसा ही एक मामला आया है दरभंगा के कुशेश्वर स्थान से जहां एक महिला को पूरे गांव में चेहरे पर आधे में सफ़ेद रंग और आधे में कालिख पोत कर घुमाया जा रहा है।

तस्वीर देखकर आप इस घटिया मानसिकता का अंदाज़ा लगा सकते है.ज़रा इस भीड़ को देखिये कैसे एक युवक इस महिला का हाथ पकड़कर पूरे गांव में घुमा रहा है और पीछे से भीड़ हल्ला हंगामा करते चल रही है बच्चे भी इस पूरे घटनाक्रम के मायने से अनजान बस पीछे पीछे चल रहे है ऐसा लग रहा है जैसे कोई तमाशा हो रहा हो हद तो तब हो गई जब किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की।

महिला की मनोदशा क्या हो रही होगी इस दौरान आप सहज अंदाज़ा लगा सकते है इतना ही नहीं जब महिला के बारे में लोग रास्ते में पूछ रहे थे तो ये युवक गाली से सम्बोधित कर रहा था.बताया जा रहा है किन इस महिला के चरित्रहीन होने का आरोप लगाकर ऐसा कुकृत्य किया जा रहा है.अब सवाल ये उठा है की हमारे देश में कानून व्यवस्था है पुलिस है वबावज़ूद इसके इस महिला के साथ इस तरह का वर्ताव करने की कोई हिम्मत कैसा कर सकता है।

इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद सहज ही ये सवाल मन में आते है की आखिर कानून व्यवस्था होने के बावजूद इस तालिबानी सजा देने का अधिकार इस युवक को किसने दिया ? सबसे अहम् ये की कुछ ही दिनों बाद 8 मार्च को हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मानते है महिलाओं की उपलब्धियों के चर्चा और सराहना करते है लेकिन दरभंगा की ये तस्वीर महिलाओं को सशक्त बनाने के हमारे संकल्प को धराशाई करती नज़र आती है। वहीँ पुलिसिया कार्रवाई में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।


Copy