डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा : लूट के माल के साथ 2 धराए, हथियार बरामद

Edited By:  |
Reported By:
dakaiti kand ka police ne kiya khulasa dakaiti kand ka police ne kiya khulasa

गया : खबर है गया से जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती कांड में शामिल 2 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपराधियों के निशानदेही पर लूटे गए आभूषण सहित कई हथियारों की भी बरामदगी की है।

इस संबंध में ASP मनीष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विगत 31 अगस्त को गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना की अंजाम दिया था। जिसमें शिवपुरी कॉलोनी निवासी सेवा निर्मित प्रोफेसर डॉ. राय अश्वनी कुमार के घर में 5 की संख्या में रहे अपराधियों ने हथियार के बल पर परिजनों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद नगदी सहित लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण को लूट लिया था। जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिसमें तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों सहित चंदौती एवं गुरुआ थाना की पुलिस को शामिल किया गया।

पुलिस के द्वारा लगातार अनुसंधान एवं विभिन्न जगहों पर छापामारी की गई। जिसके बाद इस घटना में शामिल 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें योगेंद्र कुमार जिले के मेन थाना क्षेत्र के पाई बिगहा एवं डोभी थाना क्षेत्र के रहने वाले रविंद्र पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने 4 देशी पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, 2 मोटरसाइकिल व चोरी गए सोने के कई आभूषण को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उनके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा इस घटना में शामिल अन्य 3 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।


Copy