आस्था की डूबकी : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
kashish News Desk:-कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है.यही वजह है कि आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना के साथ ही बिहार-झारखंड एवं अन्य राज्यों के विभिन्न गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है.
पटना समेत अन्य गंगा घाटों पर जुटी भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की तैनाती की गयी है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके. राजधानी पटना के साथ ही बाढ़ के सुप्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट ,बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट,सोनपुर के हरिहर गंगा घाट समेत अन्य जगहो पर भी स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है.इस दौरान गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु पूजा पाठ एवं दान कर रहे हैं.
उमानाथ में गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और मन्नते मांगी.इस अवसर पर दूर-दूर से लोग उमानाथ घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आते हैं गया, नालंदा, शेखपुरा नवादा बिहार शरीफ आदि जगहों से श्रद्धालु आते हैं।

बता दे की कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है. लोगों की मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है. एवं सभी पापों से लोग मुक्त होते हैं। भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं एवं गंगा में एनडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है वही जगह-जगह पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।





