झरिया: रविवार को पाथरडीह थाना क्षेत्र के बी टाइप गेट के समक्ष एक दर्दनाक घटना घटी, जहां एमेजॉन के रिकवरी एजेंट मुकुल मिश्रा (लगभग 30 वर्ष) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, मुकुल मिश्रा को पीठ में गोली लगी है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल से लगभग 8 लाख रुपये की लूट की गई है

