कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा : न्याय यात्रा को लेकर धनबाद कांग्रेसियों में खासा उत्साह, 3 प्रचार वाहनों को किया रवाना

Edited By:  |
congress ka bharat jodo nyay yatra congress ka bharat jodo nyay yatra

धनबाद : कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने रणधीर वर्मा चौक से सोमवार को तीन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.


इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि जिस तरह राहुल गांधी भारत की जनता को न्याय दिलाने के लिए यात्रा कर रहे हैं. सभी कांग्रेसी उनके इस अभियान का हिस्सा है. साथ राहुल गांधी के धनबाद आगमन पर भी उन्होंने कहा कि यात्रा सिर्फ कांग्रेस से जुड़े लोगों का नहीं है बल्कि हर उस देशवासी के लिए है जिन्हें भाजपा की सरकार ने छलने का काम किया है.

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 3 फरवरी की रात धनबाद जिले में प्रवेश करने की संभावना है. 3 फरवरी को जामताड़ा के रास्ते पूर्वी टुंडी में धनबाद की सीमा में राहुल गांधी की न्याय यात्रा प्रवेश करेगी. पूर्वी टुंडी के हलकट्टा मैदान में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का विश्राम स्थल बनेगा. राहुल गांधी अपनी टीम के साथ टुंडी में ही रात्रि विश्राम करेंगे. 4 फरवरी को सुबह 8 बजे राहुल गांधी धनबाद शहर में न्याय यात्रा करेंगे.


Copy