CM नीतीश की समाधान यात्रा : नवादा में विकास कार्यों का लिया जायजा, लोगों से भी मिले

Edited By:  |
CM nitish ki samadhan yatra CM nitish ki samadhan yatra

नवादा : CM नीतीश कुमार की समाधान यात्रा रविवार को नवादा पहुंची। यहां उन्होंने भगवानपुर पंचायत स्थित कबीरपुर टोला में पहुंचकर लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन का निरीक्षण भी किया है। इस दौरान उन्होंने विकास मिशन की महिलाओं से मिलकर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली।

इस दौरान नीतीश कुमार ने गांव भ्रमण करने के बाद कृषि विभाग के द्वारा लगाये गये स्प्रिंकल खेती का भी मुआयना किया। सरकारी स्कूल के पास साक्षर बनी महिलाओं से बातचीत की। फिर पंचायत सरकार भवन के पास पुस्तकालय व प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके बाद समेकित मत्स्य-सह-बत्तख पालन कार्यक्रम का भी मुआयना किया है।


Copy