Hindi News / हेमंत सोरेन बिना काफिले के अचानक झारखंड मंत्रालय पहुंचे,लोग रह गए दंग

सीएम का चौंकाने वाला मूवमेंट : हेमंत सोरेन बिना काफिले के अचानक झारखंड मंत्रालय पहुंचे,लोग रह गए दंग

Edited By:  |
cm ka chukanewala movement cm ka chukanewala movement

रांची: झारखंड की राजनीतिक गलियारों में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीएम हेमंत सोरेनबिना किसी काफिले के प्रोजेक्ट भवन पहुंच गए. भारी सुरक्षा और कई वाहनों के काफिले के साथ चलने वाले मुख्यमंत्री इस बार केवल एक गाड़ी से ही झारखंड मंत्रालय पहुंचे. वहां मौजूद हर शख्स और कर्मचारी देखकर दंग रह गये. मुख्यमंत्री की इस 'सिंगल कार' इंट्री ने मंत्रालय में हलचल मचा दी. जब मुख्यमंत्री की गाड़ी अकेले मंत्रालय के परिसर में दाखिल हुई, तो कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ट्रैफिक व्यवस्था कीजमीनी आंकलन का लिया जायजा

जानकारी के अनुसार, इस अनौपचारिक दौरे का मुख्य उद्देश्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और प्रशासनिक सजगता का जमीनी आकलन करना था. मुख्यमंत्री का यह कदम पूर्व नियोजित नहीं था. उन्होंने शहर की वास्तविक ट्रैफिक स्थिति और आम जनता को होने वाली परेशानियों को करीब से महसूस करने के लिए बिना काफिले के निकलने का फैसला लिया. सीएम यह देखना चाहते थे कि बिना वीआईपी मूवमेंट के शहर की रफ्तार कैसी रहती है और आम नागरिक किन चुनौतियों से जूझते हैं.

हैरान रह गए कर्मचारी

झारखंड की राजनीतिक इतिहास में यह पहला बार ऐसा हुआ है कि जब कोई मुख्यमंत्री इस तरह बिना किसी प्रोटोकॉल और ताम-झाम के मंत्रालय पहुंचे हो. इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है. लोगों का कहना है कि वीआईपी कल्चर को छोड़कर इस तरह जमीन पर उतरना एक मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है. इस दौरान मंत्रालय के लोग हैरान रह गए.