रामगढ: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान आज रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की.

कहा, NDA गठबंधन की आगामी चुनाव में 2019 से भी होगी बड़ी जीत

मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की 2019 से भी बड़ी जीत होगी. यानी इस बार 400 से अधिक सीट मिलेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में 40 लोकसभा सीट पर हमारा कब्जा होगा. चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी इस पर कुछ भी कहना गठबंधन धर्म के विपरीत है. उन्होंने इंडिया गठबंधन के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जी हो या फिर ममता बनर्जी या फिर हमारे मुख्यमंत्री नीतीश जी जिस तरह से नाराज चल रहे हैं वह किसी से छुपा नहीं है. हकीकत यह है को इंडिया गठबधन एक ऐसा भानुमती का कुनबा है जो बनने से पहले हर बार धराशाही होता है और इस बार भी होगा. गठबंधन के नेता न तो एक दूसरे को स्वीकार करते हैं और न ही उन्हें देश की जनता स्वीकार करेगी. इसका परिणाम तीन राज्यों के चुनाव परिणाम हैं.

कहा, NDA गठबंधन की आगामी चुनाव में 2019 से भी होगी बड़ी जीत