Hindi News / बड़ी मात्रा में IED ,विस्फोटक, नक्सली डंप कैंप बरामद, किया गया डिफ्यूज

चाईबासा में सुरक्षाबलों को फिर बड़ी कामयाबी : बड़ी मात्रा में IED ,विस्फोटक, नक्सली डंप कैंप बरामद, किया गया डिफ्यूज

Edited By:  |
chaibasa mai surakshabalon ko fir badi kaamyabi chaibasa mai surakshabalon ko fir badi kaamyabi

चाईबासा:बड़ी खबर चाईबासा से है जहां नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जीम्कीइकीर के जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में आईईडी, नक्सलियों का एक डंप कैंप और भारी मात्रा में विस्फोटक आदि बरामद किया है.

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में शुक्रवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम जीम्कीइकीर के जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने और जान माल का नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी को बरामद किया है. वहीं नक्सलियों का एक डंप कैंप भी सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक, नक्सलियों के उपयोग की सामग्री आदि बरामद किया गया है. बरामद आईईडी और विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ते द्वारा सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया गया है. यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी है. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल,मोछु,अनल,असीम मंडल,अजय महतो,सागेन अंगरिया,अश्विन,पिंटु लोहरा,चंदन लोहरा,अमित हांसदा उर्फ अपटन,जयकांत,रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है,जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस,कोबरा203 . 209 .झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ26 , 60 , 134 , 174 , 193 , 197बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

बता दें कि वर्ष2022से नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा,छोटा कुईड़ा,मारादिरी,मेरालगड़ा,हाथीबुरू,तिलायबेड़ा बोयपाईससांग,कटम्बा,बायहातु,बोरोय,लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी,राजाबासा,तुम्बाहाका,रेगड़ा,पाटातोरव,गोबुरू,लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में शुक्रवार को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियार / गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई,जिसके आलोक में आज28मार्च को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजामबुरू,जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.

अग्रतर सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक पुराने नक्सल डम्प से बरामद किया गया. बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के मदद से विनिष्ट किया गया है. उक्त नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही उक्त नक्सली डम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया,जिसे विधिवत् जब्त किया गया. नक्सलियों के खिलाफ संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगीः-

1.तैयार आईईडी -28पीस

2.डेटोनेटर-23पीस

3.यूरिया25किलोग्राम

4.गन पाउडर-01किलोग्राम

5.स्विच50पीस

6.कॉर्डेक्स वायर-250मीटर

7.सेफ्टी फ्यूज-150मीटर

8.सिंटेक्स01पीस

9.अन्य दैनिक उपयोग की सामान.

अभियान दल में शामिलः-

1.चाईबासा जिला पुलिस

2.सीआरपीएफ197बटालियन .

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट---