बजट सत्र : योगेंद्र साव और निर्मला देवी की गिरफ्तारी का मुद्दा सदन के बाहर गरमाया,पढ़िए बीजेपी विधायक ने क्या कहा

Edited By:  |
budget satra budget satra

रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. हजारीबाग के केरेडारी से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी की गिरफ्तारी का मुद्दा सदन के बाहर गर्माता दिखा. बड़कागांव से बीजेपी विधायक रोशन लाल चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि विस्थापितों के हक के लिए लड़ाई करना गलत नहीं है. मैं भी इस आंदोलन का साथी हूं. लेकिन, योगेंद्र साव और उनके परिवार विस्थापितों के मुद्देंपरनाटक कर रहे.

विधायक ने आरोप लगाया है कि योगेंद्र साव ने इस आंदोलन को बेचने का काम किया है और वह सिर्फ खुद के स्वार्थ के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं.रोशन लाल चौधरी ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि हजारीबाग में विस्थापन का मामला बहुत बड़ा है और सरकार को विस्थापितों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए.