रामगढ़:बड़ी खबररामगढ से है जहां जिले के मांडू सीसीएल चैनपुर साइडिंग कांटा घर में कार्यरत सीसीएल कर्मी की कोयला से भरी रैक (मालगाड़ी) से कटकर मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है.

बताया जाता है कि मृतक हारून मियां नाइट शिफ्ट ड्यूटी में थे और चैनपुर साइडिंग कांटा घर में कांटा बाबू इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे थे. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ड्यूटी पीरियड मे सेंसर चेक करने के दौरान बीते सोमवार रात्रि करीब 2:30 बजे के आसपास हारून मियां ट्रेन की पटरी में गिरने से ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण घटना स्थल पहुंचकर साइडिंग की सभी तरह के कार्यों को बंद कर दिया है और सी सी एल से अभिलंब नौकरी एवं मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. अभी तक सी सी एल के कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं.