Hindi News / चाईबासा में 3 लोगों की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING NEWS : चाईबासा में 3 लोगों की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
breaking news breaking news

चाईबासा :बड़ी खबर चाईबासा से है जहां पश्चिमी सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा पंचायत के जतरमा गांव में नदी किनारे 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना रविवार की बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार को गांव से शव बरामद किया.

बताया जा रहा है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव में रहकर कुछ लोग गांव-गांव में घूम-घूम कर फेरी करते थे. रविवार को 3 लोग फेरी करने जतरमा गांव गए थे.लेकिन रविवार को बंदगांव स्थित अपने डेरा नहीं पहुंचे. इसके बाद तीनों के साथी सोमवार को सभी का खोजबीन के लिए जतरमा गांव गए तो तीनों की हत्या किए जाने के बारे में जानकारी मिली. तीनों की हत्या निर्मम तरीके से की गई .

लोगों को कहना है कि सीढ़ीनुमा डंडे में बांधकर सिर को पत्थर से कुचल दिया गया है.इधर घटना के बाद मृतकों के साथी ने घटना की जानकारी बंदगांव पुलिस को दी. जतरमा गांव बंदगांव थाना क्षेत्र से सटे होने व घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण गुदड़ी व बंदगांव थाना की पुलिस की टीम ने मंगलवार को गांव पहुंचकर शव बरामद किया. हालांकि शाम हो जाने के कारण शव को टेबो थाना में ही रखा गया था.पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नहीं लाया जा सका. वहीं घटना को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने भी पुष्टि की है. पुलिस ने कहा बुधवार को तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल या चाईबासा भेजा जाएगा. हत्या क्यों की गई है और किसने की है. इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है. पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट---