saharsa:-बड़ी खबर पूर्व बाहूबली सांसद आनंद मोहन की लेकर है....जी.कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आऩंद मोहन सहरसा जेल से रिहा हो गए हैं.जेल नियमावली में बदलाव के बाद आनंद नोहन समेत 27 लोगों को छोड़ने का आदेश जारी हुआ था और इस आदेश के तहत आनंद मोहन की रिहाई हुई है.

पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन जेल से रिहा... दिवंगत पूर्व DM जी.कृष्णैया के परिजनों ने जताई निराशा..

बताते चलें कि आनंद मोहन 15 दिन का पैरोल खत्म होने के बाद कल बुधवार को ही सहरसा जेल पहुंचे थे..और आज अहले सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया है.आनंद मोहन के जेल से रिहा होने की सूचना पर हजारो समर्थक सहरसा पहुंचे रहे थे.इसलिए सतर्कता बरतते हुए आनंद मोहन को अहले सुबह से ही जेल से रिहा कर दिया गया..और रिहाई को लेकर हो रही बिहार समेत देशभर में राजनीति भी खूब हो रही है.

पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन जेल से रिहा... दिवंगत पूर्व DM जी.कृष्णैया के परिजनों ने जताई निराशा..

वहीं सरकार के इस पहल से दिवंगत पूर्व डीएम जी कृष्णैया के परिजनों ने निराशा जताई है और संभावना है कि उनके परिजन सरकार के इस कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं,जबकि पटना हाईकोर्ट में जेल नियमावली मे बदलाव के खिलाफ जनहित याचिका दायर हो चुकी है.