
सोमवार, 21 सितंबर 2026
LiveSAHARSA : कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम के चौथे चरण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहरसा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से जन संवाद करेंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने संवाद यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए योजना, बुजुर्ग महिला, दिव्यांग के लिए योजना और 200 यूनिट बिजली फ्री करने की बात कही। वहीं, एनडीए सरकार को नकलची तो मुख्यमंत्री की यात्रा पर किए जा रहे खर्च पर भी सवाल खड़ा किए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी मेरे द्वारा नौकरी देने के बात पर असंभव होने की बात कहे थे, जिसको हमने संभव करने का काम किया। इनके पास कोई विजन नही है। मेरी खींची हुई लकीर है, उसी पर बात करेंगे। चाहे पेंशन बढ़ाने की बात हो या महिला को लेकर योजना की बात हो, मेरा ही नकल करेंगे। इस दौरान उन्होने ये भी कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो एक साल एक महीने में माई-बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये का लाभ खाता में दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर किए जा रहे खर्च पर भी सवाल खड़ा किए।
SAHARSA : फर्स्ट ज्वाइनिंग से पहले सड़क हादसे में काल के गाल में समाने वाले IPS अधिकारी हर्षवर्धन पंचतत्व में विलीन हो गये। इससे पहले सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया फतेहपुर गांव के रहने वाले IPS अधिकारी हर्षवर्धन कुमार सिंह का पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां मध्य विद्यालय फतेहपुर के पास जिला पुलिस बल द्वारा IPS अधिकारी हर्षवर्धन कुमार सिंह को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।पंचतत्व में विलीन हुए IPS हर्षवर्धनइसके बाद कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार और सहरसा-सुपौल एसपी सहित कई जिले के अधिकारियों ने भी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके साथ ही परिवार और ग्रामीणों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाईवहीं, मृत IPS अधिकारी के छोटे भाई आनंद वर्धन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। वहीं, मृत IPS अधिकारी के चाचा भूषण सिंह ने IPS अधिकारी हर्षवर्धन के मौत पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा की गाड़ी में इतना हवा देने का क्या मतलब था या गाड़ी पुराना दिया गया था या फिर उनके पीछे कोई साजिश रची गई थी। उन्होंने आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत मामले की सरकार से जांच की मांग की है। गौरतलब है कि ये हादसा कर्नाटक के हिसाल में हुआ था, जहां वह अपनी पहली पोस्टिंग पर योगदान देने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक हर्षवर्धन सिंह मैसूर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कर्नाटक के हिसाल में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनाती के लिए जा रहे थे लेकिन गंतव्य से महज 10 किलोमीटर पहले ही उनकी कार का टायर फटने से वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह SDM हैं, जो मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं। हर्षवर्धन की मौत की खबर मिलते ही फतेहपुर पडरिया गांव और उनके रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोग उनके सरल स्वभाव और कड़ी मेहनत की प्रशंसा कर रहे हैं।
SAHARSA : खबर बिहार के सहरसा से है, जहां जिले के सोनबरसा राज थानाक्षेत्र के फतेहपुर पडरिया गांव के निवासी 2023 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। ये हादसा कर्नाटक के हिसाल में हुआ है, जहां वह अपनी पहली पोस्टिंग पर योगदान देने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक हर्षवर्धन सिंह मैसूर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कर्नाटक के हिसाल में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनाती के लिए जा रहे थे लेकिन गंतव्य से महज 10 किलोमीटर पहले ही उनकी कार का टायर फटने से वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह SDM हैं, जो मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं। हर्षवर्धन की मौत की खबर मिलते ही फतेहपुर पडरिया गांव और उनके रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोग उनके सरल स्वभाव और कड़ी मेहनत की प्रशंसा कर रहे हैं।
SAHARSA : बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि इस चुनाव में हार-जीत से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि ये चारों सीट NDA जीत लेती है तो सरकार बना लेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए ऑलरेडी सरकार में है। इसके परिणाम से एनडीए पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन यह चुनाव 2025 का स्वरूप तय करेगा। उन्होंने कहा कि चार में से तीन सीट तो महागठबंधन की छोड़ी हुई सीट है। सिर्फ इमामगंज ही एनडीए का था। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को सब कुछ सामने आ जाएगा।उन्होंने बग़ैर नाम लिए प्रशांत किशोर पर निशाना साधा और कहा कि सिर्फ आंकड़ेबाजी से कुछ नहीं होता। राजनीति का मतलब आंकड़ेबाजी नहीं होता है। आंकड़ों से यदि राजनीति होती तो जितने भी लड़के कंप्यूटर पर काम करते हैं, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आंकड़े जुटाने वाले अभी एमपी-एमएलए होते। सिर्फ पैसों के बल पर भी राजनीति नहीं होती है। आनंद मोहन ने कहा कि मैंने देखा है कि किस तरह शिविरों की तरह शहर बसाए गए, पोर्टेबल सुलभ शौचालय, पोर्टेबल शहर घुमाएं जा रहे है। युवाओं को बाइक देकर दैनिक मजदूर की तरह एक राजनीति का नया ट्रेंड बिहार में शुरू किया गया है। बिहार सोशलिस्ट और गांधीवादियों का बिहार रहा है। गांधी जी की फोटो लेकर राजनीति के नाम पर प्रदर्शन करना बिहार की राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है। जो लोग विकल्प का ख्वाब पालते हैं, उन्हें मै कहना चाहता हूं कि इस बिहार में उपेन्द्र कुशवाहा भी निकले थे, पप्पू यादव भी निकले थे, चिराग पासवान भी निकले थे, नागमणि भी निकले थे, ओवैसी भी निकले थे। ये सारे लोग जिनका मैंने नाम गिनाया। इनके सामने तो इसमें से कोई ऐसा नहीं होंगा, जिनका यह दसवां भी अंश होंगे। राजनीति में, जनाधार में या किसी भी मामले में दसवें अंश हों।
SAHARSA : सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलहमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है, जिसमें एक पक्ष के दो लोगों का सिर फट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भूमि विवाद में खूनी संघर्षमहेश्री मेहता और कृष्ण मेहता के रूप में जख्मी व्यक्ति की पहचान की गई है, जो बलहमपुर वॉर्ड न. 04 के रहने वाले हैं। घटना के बाद दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया, जहां वे इलाजरत हैं।वहीं, पीड़ित ने गांव के ही हरि मेहता और उसके अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
SAHARSA : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित किया। सांसद पप्पू यादव ने कहा हम पिछले कई दिनों से सहरसा, दरभंगा, सुपौल जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। हर जगह के बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी मदद पहुंचाने में सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह फेल है।बाढ़ पीड़ितों के बीच सांसद पप्पू यादवइसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि तटबंध के भीतर लोगों का घर-बार कोसी में डूब गया। सारा सामान बह गया। लाखों की फसल क्षतिग्रस्त हो गयी। लोग दाने-दाने के लिए तरस रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन उन तक सूखा राशन उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं इसलिए बाढ़ पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सभी विस्थापित परिवारों को घर बनाने के लिए दो-दो लाख रुपये उनके खाता में उपलब्ध कराएं। फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा बाढ़ पीड़ितों को दिया जाए और सहरसा को बाढ़ग्रस्त जिला घोषित किया जाए। बिहार सरकार से इसकी मैं मांग करता हूं।प्रशांत किशोर पर साधा निशानाइसके अलावा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जितने चोर उचक्के और भूमाफिया थे, पार्टी गठन के दौरान वह सभी लोग मंच पर नजर आए। जिन लोगों को किसी पार्टी ने तवज्जो नहीं दिया, वैसे सारे लोग प्रशांत किशोर के साथ मंच पर मौजूद थे। नीतीश सरकार के कैबिनेट में दो वर्ष के लिए उन्हें योजना मंत्री बनाया गया था। मंत्री थे बिहार के और काम कर रहे थे आंध्र प्रदेश में तो इसका यही हाल है।उन्होंने कहा कि बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। ना इनकी मंशा साफ है और न नीयत साफ है। सिर्फ और सिर्फ लोगों को बरगलाने और गुमराह करने में लगे हुए हैं।
SAHARSA : पूर्व सांसद आनंद मोहन के भतीजे का शव बरामद किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद आनंद मोहन के चचेरे भाई सेवानिवृत्त शिक्षक के पुत्र का पुलिस ने शव बरामद किया है। मृतक की पहचान निखिल आनंद के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि निखिल आनंद 31 अगस्त से गायब था। युवक के गायब होने को लेकर परिजनों द्वारा सदर थाना में आवेदन भी दिया गया था। घटना सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नं 31 की बतायी जा रही है। युवक का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक तकरीबन 10 बजकर 30 मिनट पर रेल पटरी क्रॉस करते नजर आ रहा है और ट्रेन भी क्रॉस कर रही है। उसी दौरान ये हादसे का शिकार होना प्रतीत हो रहा है।वहीं, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। स्थानीय लोगों की माने तो 31 अगस्त शनिवार को घर से तकरीबन 10 बजे रात में निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं आया। उसके बाद कल काफी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिला और बाद में उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा। उसके बाद परिजनों द्वारा सदर थाने में आवेदन भी दिया गया। प्रशासन की टीम रात में खोजबीन भी की लेकिन नतीजा सिफर रहा लेकिन मंगलवार की सुबह जब बदबू आने लगी तो मोहल्ला के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रेलवे पटरी के बगल से शव को बरामद किया। वहीं, इस मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कल इनके परिजन द्वारा सूचित किया गया था, जिसपर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी। कल हमलोग इसका फुटेज भी देखे थे, जिसमें रेलवे पटरी की तरफ जाते दिख रहा है।
SAHARSA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनदिनों एक्शन में हैं। वे बिहार के अलग-अलग जिलों का तूफानी दौरा कर रहे हैं। 26 अगस्त यानी सोमवार को वे सहरसा के कहरा प्रखंड जाएंगे, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। एक्शन में CM नीतीशसीएम आगमन को सफल बनाने को लेकर की जा रही तैयारियों का डीएम वैभव चौधरी, एसपी हिमांशु ने संयुक्त रूप से कई अन्य पदाधिकारियों के साथ दिवारी मंदिर और अमरपुर पंचायत पहुंचकर जायजा लिया। कहरा प्रखंड के अमरपुर पंचायत के महंत मिठ्ठू दास उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हेलिपैड बनाया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलिकॉप्टर के माध्यम से अमरपुर पहुंचेंगे।मधेपुरा लोकसभा के जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव की माने तो 26 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहरा प्रखंड के अमरपुर पंचायत से दिवारी पहुंच कर नवनिर्मित आदि शक्ति मां विषहरी भव्य विशाल मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पूजा-अर्चना करेंगे। मधेपुरा लोकसभा से जेडीयू सांसद दिनेशचंद्र यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के सहयोग से तकरीबन 12 करोड़ से अधिक की लागत से आदि शक्ति मां विषहरी विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया है, जिसका 26 अगस्त को उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क, पुल-पुलिया, पंचायत सरकार भवन, अमृत सरोवर, सहकारीता विभाग द्वारा पैक्स गोदाम, आंगनबाड़ी केंद्र समेत लगभग 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है।
SAHARSA : सहरसा में भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सहरसा कचहरी हॉल्ट पर सुपौल-सहरसा पैसेंजर ट्रेन को रोककर घंटों प्रदर्शन किया, जिससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेनएससी-एसटी आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर भीम सेना, बसपा, माले, सीपीआई और केंद्र सरकार की सहयोगी पार्टी लोजपा (रामविलास) के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आज भारत बंद का समर्थन किया। इस कड़ी में भीम सेना, बसपा, माले समेत कई पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर सहरसा कचहरी हॉल्ट पहुंचे, जहां सुपौल-सहरसा पैसेंजर ट्रेन को रोककर जमकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। आखिर भारत बंद क्यों?सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपने एक फैसले में SC-ST के लोगों के बीच में ही अलग-अलग श्रेणियां बनाने की राज्य सरकारों को मंजूरी दी थी। कोर्ट ने कहा था कि आरक्षण का सबसे अधिक फायदा जरूरतमंदों को मिलना चाहिए। ऐसे में इस फैसले के खिलाफ दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) ने भारत बंद का ऐलान किया है। कई संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया गया है क्योंकि कोर्ट के इस फैसले को दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया गया था। कोर्ट से इस फैसले को वापस लेने की मांग की जा रही है।
SAHARSA : सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने जेडीयू नेता जवाहर यादव हत्याकांड का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाले शूटर समेत 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके पास से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक बाइक और चार 4 बरामद किया गया है। इस पूरे मामले में एसपी हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि जेडीयू नेता जवाहर यादव और बरियाही बाजार के रहने वाले संतोष कांछा और नरेश गुप्ता के बीच पूर्व से पुरानी रंजिश और भूमि विवाद चल रहा था। वहीं, संतोष कांछा और नरेश गुप्ता के द्वारा जेडीयू नेता जवाहर यादव की हत्या कराने के लिए शूटर को 10 लाख की सुपारी दी गई थी, जिसके बाद बीते 16 अगस्त को दिनदहाड़े बरियाही बाजार के कलाली चौक के पास सैलून में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया है।
SAHARSA : सहरसा में हुए डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सहरसा एसपी हिमांशु ने मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि मृत महिला रिंकू देवी का गांव के ही कृष्णा कुमार नामक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वो अपने आशिक से पीछा छुड़ाना चाहती थी। सहरसा डबल मर्डर की सुलझी गुत्थीसहरसा एसपी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि रिंकू देवी का गांव के ही कृष्णा कुमार नामक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वो अपने आशिक से पीछा छुड़ाना चाहती थी। रिंकू देवी की यही बात उसके आशिक को नागवार गुजरी और रविवार की अहले सुबह व्हाट्सएप कॉलिंग कर मिलने के बहाने उसे उचित नगर नयाबाजार के पास बुलाया और उचित सिंह प्राथमिक विद्यालय के अर्धनिर्मित भवन के बाहर अपनी बेटी को खड़ा कर के रिंकू देवी अपने प्रेमी कृष्ण कुमार से मिलने गई।इसी क्रम में प्रेमी ने रिंकू देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छुपाने की नीयत से स्कूल के बाहर खड़ी रिंकू देवी की बेटी की भी हत्या कर दी। मां-बेटी की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसपी ने किया बड़ा खुलासाघटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी हिमांशु ने अपने दल-बल के साथ घटना के महज कुछ ही घंटों के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए FSL की टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम की मदद से घटना में शामिल आशिक कृष्ण कुमार को उसके साथी राहुल कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त खून से भींगा हुआ गमछा, खून लगा चाकू और 3 मोबाइल बरामद कर लिया। गिरफ्तार दोनों बदमाश नरियार श्रीराम जानकी चौक के रहने वाले हैं, जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, एसपी हिमांशु का दावा है कि इस मामले एक अभियुक्त अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है, जहां सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार के पास उचित सिंह प्राथमिक विद्यालय के अर्धनिर्मित भवन परिसर में मां-बेटी की हत्या कर दी गई है। डबल मर्डर की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।सहरसा में डबल मर्डर से मची सनसनीबताया जा रहा है कि रोजाना की तरह मां-बेटी फूल तोड़ने के लिए अहले सुबह घर से निकली थीं और इसी क्रम में बेखौफ अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर मां-बेटी की हत्या कर मौके से फरार हो गए। शव पर जख्म के निशान पाए दये हैं। डबल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मां-बेटी की बेरहमी से हत्यामृतका की पहचान विकास कुमार की 40 साल की पत्नी रिंकू देवी और 13 साल की बेटी नैना कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। डबल मर्डर की सूचना पुलिस को मिलते ही हड़कंप मच गया। वहीं, इस मामले में सदर DSP आलोक कुमार ने कहा कि हमें सुबह में जानकारी मिली कि मां-बेटी की हत्या कर दी गई है। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।घटना स्थल से चाकू बरामद हुआ है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि घटना के पीछे की असली वजह क्या थी?
सहरसा से बड़ी खबर आ रही है. यहा अपराधियों ने जेडीयू नेता की हत्या कर दी. कहरा प्रखंड के जदयू नेता जवाहर यादव की बेख़ौफ़ हथियारबन्द अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गये. बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही की घटना है. जवाहर यादव सैलून में सेविंग करवा रहे थे. इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी. इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई. 17 अगस्त को मधेपुरा के जेडीयू सांसद दिनेशचंद्र यादव का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह कार्यक्रम होना था. उससे पहले ही अपराधियों ने जदयू के कहरा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव की हत्या कर अपराधियों ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. घटना की सूचना पाकर निजी नर्सिंग होम पहुंच कर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटना का जायजा लिया है इस दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जमीन संबंधित लेनदेन के मामले में घटना घटी है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।
SAHARSA : सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को संध्या गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर सोनवर्षा राज थाने की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया। रविवार को सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी मुकेश ठाकुर ने सदर थाना सहरसा में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी मुकेश ठाकुर ने बताया कि बीते कल 10 अगस्त को सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के शाम के समय गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि ग्राम लगमा स्थित बलतोड़ा पुल के पास एक युवक हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।सूचना की सत्यापन के लिए सोनवर्षा राज थाने की पुलिस टीम को भेजी गई। सूचना सत्य पायी गयी, जब पुलिस बलतोड़ा पुल के पास पहुंची तो पुलिस गाड़ी देखकर वह युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसको सशत्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़े गये युवक से जब पूछताछ की गई तो वह अपना नाम आशुतोष झा, पिता स्वर्गीय मंटू झा, घर लगमा थाना, सोनवर्षा राज का रहने वाला बताया गया। जब उक्त युवक की तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में सोनवर्षा राज थाने में 137/24 कांड दर्ज कर लिया गया। उन्होंने ये भी बताया कि इसका पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सहरसा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. यहां सहरसा पुलिस और एसटीएफव की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है. इस दौरान पुलिस के हत्थे एक कुख्यात चढ़ गया. सोनबरसा राज थाना के जमरा गांव से 50 हजार का इनामी अपराधी गुणसागर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सिमरी बख्तियारपुर DSP मुकेश ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुणसागर यादव सोनबरसा राज थाना के जमरा गांव का रहनेवाला है. सहरसा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में चंडी स्थान से जमरा जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया है. सोनबरसाराज थाना के थानाअध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी. उसी आधार पर एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है. लूट, आर्म्स एक्स जैसे कई आपराधिक वारदातों में ये संलिप्त रहा है. पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी सोनबरसा राज थाना के अलावे और भी थाने से इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
सहरसा में भूमि विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई. अपराधियों ने 45 वर्षीय व्यक्ति को घर से बुलाया और उसे 6 गोली मार दी. इससे मौके पर ही उस शख्स की जान चली गई. घटना पतरघट थाना क्षेत्र के ओटी नवटोलिया गांव की है. मृतक शख्स का नाम मदन यादव बताया जाता है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि गांव का ही रहने वाला अशोक यादव और मृतक मदन यादव के बीच पूर्व से ही जमीन का विवाद चल रहा था. बीते देर शाम कुछ लोग मदन यादव को मछली चावल खाने का निमंत्रण देकर घर से बुलाकर ले गए. लेकिन वो घर नहीं लौटा. मोहन यादव को जब अनहोनी की आशंका हुई तो उसने पत्नी को कॉल किया. कुछ ही देर में पत्नी वहां पहुंच गई. वो अपने पति को बचाने की कोशिश की. हालांकि बदमाशों ने उसके सामने ही उसके पति को गोलियों से भून दिया. मृतक के परिजनों ने अशोक यादव, रामकुमार यादव, राकेश यादव, नीतीश यादव, सुधीर यादव, संतोष यादव सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
SAHARSA : सहरसा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। वर्षों से फरार चल रहे एक लाख का इनामी कुख्यात शंभू यादव को महिषी थाना क्षेत्र के विशनपुर घाट के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।ये वर्ष 2018 से फरार चल रहा था, जिसे उसके सहयोगी ललित यादव के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कुख्यात के विरुद्ध हत्या, आर्म्स एक्ट के कुल आठ मामले सहरसा और दरभंगा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।गिरफ्तार शंभू यादव सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के रकटी गांव का रहने वाला है तो वहीं ललित यादव दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गजवरी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेजने की कवायद में पुलिस जुट गई है।
SAHARSA : सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के विशनपुर चिमनी के पास तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने घर के नजदीक सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, गंभीर रूप से जख्मी 25 वर्षीय जितन कामत का सहरसा के निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अजय सुतिहार और दूसरा 35 वर्षीय धर्मेंद्र कामत के रूप में की गई है, जो विशनपुर गांव के ही रहने वाले थे। इधर, हादसे की खबर पतरघट पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त चार चक्का वाहन को जब्त कर आरोपी चालाक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।इधर, दोनों मृतकों का शव गांव पहुंचते ही लोग आक्रोशित होकर पतरघट-कहरा मोड़ मुख्य मार्ग के विशनपुर चिमनी के पास सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सडक जाम होने की सूचना मिलते ही सौरबाजार और पतरघट थाने की पुलिस जामस्थल पर पहुंच कर आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान तीन घंटे से अधिक वक्त तक सड़क जाम था।
SAHARSA : कोसी बराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि रही है। ऐसे में सहरसा के नौहट्टा प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।बौराई कोसी, बढ़ा जलस्तरकोसी नदी की उफनती तेजधारा के कारण नौहट्टा प्रखंड के लगभग 7 पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे एक बार फिर पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बसे लोगों को अपना आशियाना खोने का डर सताने लगा है। आलम यह है कि रहने- सहने से लेकर खाने-पीने और मवेशियों के चारा तक के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, जिला प्रशासन द्वारा नौहट्टा प्रखंड के कोसी नदी में SDRF की टीम को उतारा गया है ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल कर ऊंचे स्थानों पर शरण दिलाया जा सके। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लेने में जुटा हुआ है।