BPSC घेराव की तैयारी : TRE-4 को लेकर बवाल, विज्ञापन जारी करने की मांग पर अड़े हजारों अभ्यर्थी
पटना:राजधानी की सड़कों पर बुधवार को TRE-4 कैंडिडेट्स एक बार फिर आंदोलन पर उतर गए है. पटना कॉलेज में अभ्यर्थियों का जुटना हुआ, जिसके बाद सभी कैंडिडेट्स पटना कॉलेज से बीपीएससी दफ्तर तक मार्च निकालेंगे. सभी अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान से जेपी गोलंबर पहुंचे. जहां पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया. गुस्साए कैंडिडेट्स विज्ञापन नहीं निकाले जाने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे.
पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. ‘हमें हमारा हक दो’ और ‘नीतीश के सम्मान में बेटियां मैदान में’ जैसे लिखे पोस्टर लेकर नारे लगाए. उनका कहना है कि नौकरी मांगने पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. हजारों अभ्यर्थी लगातार नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, छात्र नेता दिलीप ने कहा कि सीएम अपनी समृद्धि यात्रा में लगातार TRE-4 का जिक्र कर रहे हैं,लेकिन बीपीएससी के कुछ अधिकारी सीएम का आदेश नहीं मानकर उनका अपमान कर रहे हैं.
BPSC दफ्तर के घेराव की तैयारी
बीपीएससी TRE-4 की विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस की तैनात है. अभ्यर्थी BPSC दफ्तर के घेराव की तैयारी में हैं. स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है.





