पटना। वॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले चर्चा में रहते हैं। पिछली कुछ कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी बेपरवाह अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर अक्षय कुमार जगह जगह जा रहे हैं।खिलाडी अक्षय कुमार ने खेला बच्चों वाला खेल...चिडिया उर्रर्ऱर्ऱ...कौवा उर्रर्ऱर्ऱ

इसी कडी में अक्षय कुमार पुणे के लिए निकले। इस दौरान अक्षय कुमार ने प्लेन में फिल्म में अपनी चार बहनों के साथ बच्चों का खेल खेलते नजर आए। बचपन में खेला जाने वाला खेल चिडिया उर्रर्ऱर्ऱ...कौवा उर्रर्ऱर्ऱ खेलते दिखे। अक्षय कुमार ने इस खेल को खेलते हुए एक वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि " जो मजा बहनों के साथ बचपन के खेल खेलने में है, उसका कोई मुकाबला नहीं।"खिलाडी अक्षय कुमार ने खेला बच्चों वाला खेल...चिडिया उर्रर्ऱर्ऱ...कौवा उर्रर्ऱर्ऱ

खिलाडी अक्षय कुमार ने खेला बच्चों वाला खेल...चिडिया उर्रर्ऱर्ऱ...कौवा उर्रर्ऱर्ऱयह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी चार बहनों और एक भाई के इर्द-गिर्द घूमती है. यह एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में भाई-बहन के एक मजबूत रिश्ते को दर्शाने की कोशिश की गई है।