बिहार विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन : सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, आज होगा बिहार का बजट पेश

Edited By:  |
bihar vidhansabha bajat satra ka dusra din bihar vidhansabha bajat satra ka dusra din

पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही का पहले पखवाड़े में प्रश्नोत्तर काल हुआ. इसमें विधायकों ने सदन में रोजगार,अवैध उत्खनन, शिक्षक भर्ती से लेकर कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. अब दूसरे चरण में सदन की कार्यवाही दोबारा शुरु होने पर वित्तमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव बजट पेश करेंगे.

बिहार विधानसभा में आज बजट सत्र का दूसरा दिन है. आज सदन की कार्यवाही शुरु होने पर मोकामा से विधायक का चुनाव जीते उम्मीदवार अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ले ली. पटना सिविल कोर्ट ने सोमवार को उन्हें शपथ के लिए अनुमति दे दी थी. दरअसल, अनंत सिंह चुनाव के दौरान हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिए गए थे. इसके बाद से वो बेऊर जेल में बंद थे.