Hindi News / सभी विश्वविद्यालय बनाएगा एक्शन प्लान, रिजल्ट देरी पर अब सख्त निगरानी लागू

बिहार उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव : सभी विश्वविद्यालय बनाएगा एक्शन प्लान, रिजल्ट देरी पर अब सख्त निगरानी लागू

Edited By:  |
bihar uchh siksha mein bada badlav bihar uchh siksha mein bada badlav

पटना:बिहार में उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत, आधुनिक और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हर विश्वविद्यालय अपना अलग एक्शन प्लान तैयार करे. इस योजना का उद्देश्य शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है.

विश्वविद्यालयों की सभी गतिविधियों की होगी नियमित समीक्षा

इस एक्शन प्लान के तहत विश्वविद्यालयों की सभी गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएगी. इसमें यह देखा जाएगा कि संस्थान किस तरह बदलती शैक्षणिक जरूरतों और सामाजिक अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रहे हैं. साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है.

राजभवन स्तर से एक्शन प्लान की समीक्षा की जाएगी

राजभवन स्तर से इन एक्शन प्लान की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही उन्हें लागू करने की अनुमति दी जाएगी. विश्वविद्यालयों को यह भी स्पष्ट रूप से बताना होगा कि उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत अब तक क्या प्रगति की है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है.

शैक्षणिक सत्र को समय पर संचालित करने पर जोर

इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र को समय पर संचालित करने पर जोर दिया गया है. परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया में होने वाली देरी को गंभीरता से लेते हुए इस पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि समय पर परीक्षा और परिणाम जारी होने से छात्रों का भविष्य अधिक सुरक्षित और योजनाबद्ध होगा.

एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

इस पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना भी है.सभी कुलसचिवों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें और नियमित रूप से प्रगति की जानकारी साझा करें.

संरचनात्मक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में संरचनात्मक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है. इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता और गति आएगी.