BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हिमंत बिस्वा सरमा को असम में विधायक दल का नेता चुने जाने पर दी हार्दिक बधाई
पटना: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हिमंत बिस्वा सरमा जी को असम में विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
यह जनादेश आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व,सुशासन,विकास और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है. असम की जनता ने पुनः भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना भरोसा जताते हुए विकास,सुरक्षा और समृद्धि की राजनीति को समर्थन दिया है.
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में असम विकास,आधारभूत संरचना,शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा.
इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--





