Hindi News / बिहार के सभी जिला मुख्यालयों को फोर-लेन नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश

पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक : बिहार के सभी जिला मुख्यालयों को फोर-लेन नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश

Edited By:  |
path nirman vibhag ki samiksha baithak path nirman vibhag ki samiksha baithak

पटना:लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता मेंपथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों और स्टेट हाईवे की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की.

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में चल रहे सभी एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्गों का निर्माण कार्य तीव्र गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि सड़क नेटवर्क का उद्देश्य सिर्फ कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि आर्थिक विकास और रोजगार सृजन भी है.

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक कॉरिडोर, कृषि उत्पादन क्षेत्र और प्रमुख बाजारों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ा जाए, ताकि राज्य के विकास को नई दिशा मिल सके.

मुख्यमंत्री ने पुलों की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी पुलों की नियमित जांच की जाए और ब्रीज मेंटेनेंस पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए.

उन्होंने विक्रमशील पुल के स्थायी पुनर्स्थापन कार्य और कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन पुल को जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा करने का निर्देश दिया है.मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य के सुदूर इलाकों से पटना तक पहुंचने का लक्ष्य 5 घंटे के भीतर पूरा किया जाए.

बैठक में उपमुख्यमंत्री, पथ निर्माण मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सरकार ने इस बैठक को राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बेहद अहम माना है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया है.