Hindi News / बिहार SC-ST आयोग के अध्यक्ष धनंजय मृणाल ने केंद्रीय कारा बक्सर का किया...

BIHAR NEWS : बिहार SC-ST आयोग के अध्यक्ष धनंजय मृणाल ने केंद्रीय कारा बक्सर का किया निरीक्षण

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय मृणाल ने केंद्रीय कारा बक्सर का निरीक्षण किया. इस मौके पर मृणाल ने कारागार में बंद दलित कैदियों की स्थिति और उनसे जुड़े मामलों का जायजा लिया.

कैदियों से उनकी जेल से जुड़े सुविधाओं की जानकारी ली. धनंजय मृणाल ने कारागार में चल रहे कैदियों के स्वावलंबन को लेकर उन्हें विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कारागार अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे कैदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की.

गौरतलब है कि धनंजय मृणाल इससे पूर्व भी केंद्रीय आदर्श कारागार बेउर फुलवारीशरीफ और पटना सिटी कारागार पटना स्थित बालगृह का निरीक्षण किए थे. उन्होंने बक्सर कारागार के प्रति नियुक्त खेल अधिकारियों से कैदियों की स्थिति में सुधार को लेकर गहन विचार विमर्श किया.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--