Hindi News / अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पर्यावरण प्रमुख ने की राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात,...

मनमानी मूल्य वसूली पर रोक की मांग : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पर्यावरण प्रमुख ने की राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

Edited By:  |
manmani mulya wasuli par rok ki mang manmani mulya wasuli par rok ki mang

रांची:अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत की पर्यावरण प्रमुख डॉ.अनीता शर्मा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की.अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने देशभर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और बाजार में व्याप्त मनमानी मूल्य वसूली पर रोक लगाने के लिए “एमआरपी व्यवस्था को प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने” के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डॉ.अनीता शर्मा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को बताया कि बाजार में उपभोक्ताओं से वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) जिसका असली लागत मूल्य से कई गुणा अधिक राशि Mrp लेवल लगाकर वसूला जाता है. विभिन्न क्षेत्रों में एक ही उत्पाद की अलग-अलग कीमतें लेने और ग्राहकों के अधिकारों की अनदेखी जैसी समस्याओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया. साथ ही यह आग्रह किया कि एमआरपी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कठोर एवं जनहितकारी बनाने हेतु प्रभावी कानून और सख्त क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए.

डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में उपभोक्ता अनेक प्रकार की आर्थिक शोषणकारी प्रवृत्तियों का सामना कर रहे हैं. विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, सिनेमा हॉल, मॉल, अस्पताल और पर्यटन स्थलों पर उपभोक्ताओं से एमआरपी की अस्पष्ट नीति के कारण प्रत्येक खरीद में ग्राहक से अधिक मूल्य वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं. जिससे आम नागरिकों में असंतोष बढ़ रहा है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने इन विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे इस महत्वपूर्ण जनहित विषय पर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से पत्राचार कर प्रभावी एमआरपी कानून बनाने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह करेंगे.