BIHAR NEWS : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से विधायक आई.पी. गुप्ता ने की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :03 Jul, 2026, 04:59 PM(IST)
पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से महागठबंधन के विधायक आई.पी. गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कार्यालय में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर सहमति बनी.
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा सभी के सहयोग से बिहार को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे. जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





