Hindi News / थाने में दलाल से डील कराना पड़ा महंग,DIG ने थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिस...

सहरसा : थाने में दलाल से डील कराना पड़ा महंग,DIG ने थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिस पदाधिकारी को किया निलंबित

Edited By:  |
saharsa saharsa

सहरसा:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा से सामने आ रही है. जहां कोसी रेंज के DIG डॉ. कुमार आशीष ने थाने में दलाली और केस प्रभावित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत 10 पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उन्हे पुलिस केंद्र सहरसा में लाइन हाजिर किया गया है. उन सभी पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई चलेगी.

बीते दिनों सहरसा जिले के सलखुआ थाने में थानाध्यक्ष की कुर्सी पर एक अवैध व्यक्ति थाना में बैठकरआने वाले लोगों से सम्बंधित बातचीत करते हुए कथित दलाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वहीं, वायरल वीडियो मामले में DGP के निर्देश पर DIG डॉ. कुमार आशीष सलखुआ थाना पहुंच कर जांच पड़ताल किया. जिसमें थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और वायरल दलाल सतीश कुमार इन दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने की पुष्टि हुई. वहीं,जांच के क्रम में गौसपुर गांव मंदिर के पास बाइकसवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर देखा गया तो वो वही दलाल सतीश कुमार नाम का व्यक्ति था. इसके पास से लैपटॉप और कई ऑरिजनल अनुसन्धारको का केस फाइल बरामद किया गया है.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दलाल सतीश कुमार बहुअरवा गांव का रहने वाला है जो अवैध रूप से केस अनुसंधान को प्रभावित करता रहता है. थाने अक्सर में घूमता रहता है. थाने में आने वाले फरियादी लोगों से रुपए लेने का काम करता है. केस डायरी भी लिखने का काम करता था. केस डायरी दूसरे लोगों को बेचने का भी काम करता था. वहीं, इनके पास से बरामद लैपटॉप से कई केस फाइल बरामद किए गए हैं. इस प्रकार से पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया है और भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार वायरल दलाल पर केस दर्ज कर के इसे जेल भेजा जा रहा है. साथ ही इसके सांठ-गांठ में काम करने वाले 10 दस ऐसे केस आई है जिनकी फाइल मिली है.