Hindi News / चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

BIHAR NEWS : चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रुप में लेंगी शपथ

Edited By:  |
bihar news bihar news

Patna : पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय5 जून,2026 को पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगी. उन्हें लोकभवन में राज्यपाल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

इसके बाद वे पटना हाईकोर्ट में जाकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी. इसके बाद चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय का 5 जून, 2026 को पटना हाईकोर्ट परिसर में अभिनंदन किया जाएगा.

पटना हाईकोर्ट के शताब्दी हॉल में इस स्वागत समारोह को दिन के 1 बजे आयोजित किया गया है. इसकी जानकारी हाईकोर्ट के आदेशानुसार पटना हाईकोर्ट के प्रभारी रजिस्ट्रार जनरल सुशील कुमार ने एक नोटिस के माध्यम से दी है.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--