Hindi News / मंत्री रामकृपाल यादव पहुंचे मृतक बंटी यादव के घर, बोले-पीड़ित परिवार को हरसंभव...

BIHAR NEWS : मंत्री रामकृपाल यादव पहुंचे मृतक बंटी यादव के घर, बोले-पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता करेगी सरकार

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: चर्चित बंटी यादव हत्या मामले में मंत्री रामकृपाल यादव मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर न्यू करबिगहिया स्थित आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान मृतक की पत्नी,मां और भाई भावुक हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा न्याय दिलाने की मांग की.

परिजनों की बात सुनने के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने मौके से ही पटना के सीनियर एसपी से फोन पर बातचीत की. उन्होंने मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद कोतवाली थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) और एक गृह रक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अभी फरार है,लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव आर्थिक और अन्य सहायता भी पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-