Hindi News / महिषी के स्कूलों में जहरीला भोजन खिलाए जाने की घटना बेहद शर्मनाक...

BIHAR NEWS : महिषी के स्कूलों में जहरीला भोजन खिलाए जाने की घटना बेहद शर्मनाक और आपराधिक – भाकपा(माले)

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: भाकपा–माले के बिहार राज्य सचिव कुणाल ने सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मध्याह्न भोजन खाने से सैकड़ों बच्चों के बीमार होने की घटना पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि भोजन में जहरीले सांप के अवशेष मिलने की खबर अत्यंत भयावह,शर्मनाक और आपराधिक लापरवाही का मामला है. बच्चों की जिंदगी के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

कुणाल ने कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार ने मिड डे मील जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को निजी एनजीओ और ठेकेदारों के हवाले कर दिया है,जिसका नतीजा आज बच्चों की जान पर बन आई है. चंद पैसे बचाने और निजीकरण को बढ़ावा देने की नीति ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बदहाल कर दिया है.

उन्होंने मांग की कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषीNGOके संचालकों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो. साथ ही सभी बीमार बच्चों का नि:शुल्क और समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए.

कुणाल ने कहा कि पूर्व की व्यवस्था के तहत स्कूलों में स्थानीय रसोइयों द्वारा ताजा भोजन बनाकर बच्चों को उपलब्ध कराया जाए,ताकि भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई और मिड डे मील व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया,तो भाकपा माले राज्यव्यापी आंदोलन चलाने को बाध्य होगी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--